अयोध्या नगरी में एक साथ जले 22.23 लाख दीये, योगी ने सरयू नदी में की आरती

अयोध्या दीपोत्सव 2023 में नया दीये जलाने का नया वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया गया। पहले 18 लाख 81 हजार दिए जलाए जाने का रिकॉर्ड था, जिसे तोड़ते हुए इस बार के दीपोत्सव कार्यक्रम में 22 लाख 23 हजार दीये जलाए जाने का नया गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड

Nov 12, 2023 - 13:42
 0  12
अयोध्या नगरी में एक साथ जले 22.23 लाख दीये, योगी ने सरयू नदी में की आरती

न्यूज़ एजेंसी - अयोध्या    12-11-2023

अयोध्या दीपोत्सव 2023 में नया दीये जलाने का नया वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया गया। पहले 18 लाख 81 हजार दिए जलाए जाने का रिकॉर्ड था, जिसे तोड़ते हुए इस बार के दीपोत्सव कार्यक्रम में 22 लाख 23 हजार दीये जलाए जाने का नया गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड बनाया गया है। 

दीयों की गणना ड्रोन कैमरे के जरिए की गई। रिकॉर्ड बनने पर सीएम योगी आदित्यनाथ को गिनीज वल्र्ड रिकॉर्ड की टीम द्वारा सर्टिफिकेट दिया गया है। सैकड़ों वॉलंटियरों की टीमों ने घंटों की मेहनत से 24 लाख दिए प्रवजल्लित किए थे।

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, यूपी के डिप्टी सीएम केशव मौर्य और बृजेश पाठक सहित कई नेता और 50 से ज्यादा देशों के राजदूत अयोध्या दीपोत्सव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। 

राम की पैड़ी सहित सरयू के अन्य घाटों पर 24 लाख दिए जलाए गए थे। सीएम योगी आदित्यनाथ ने सरयू नदी की आरती की थी। सरयू नदी के तट पर राम की पैड़ी पर जारी दीपोत्सव कार्यक्रम में लेजर शो के जरिए रामलीला दिखाई गई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow