आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित होगा नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी : कुलदीप सिंह पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि  नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी को  एक आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा

Aug 12, 2023 - 16:04
 0  13
आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित होगा नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी : कुलदीप सिंह पठानिया

यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा     12-09-2023

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि  नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी को  एक आदर्श चिकित्सालय के रूप में विकसित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष आज नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी में आयोजित रोगी कल्याण समिति बैठक की अध्यक्षता करते हुए बोल रहे थे। 

विधानसभा क्षेत्र भटियात के तहत सुदृढ़ स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाने की प्रतिबद्धता की बात करते हुए कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा है कि  नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी में 50 बिस्तरों की क्षमता को जल्द बढ़ाकर 100 बिस्तरों से  स्तरोन्नत किया जाएगा। 

कुलदीप सिंह पठानिया ने यह भी कहा कि लोगों को एक छत के नीचे सभी आवश्यक चिकित्सीय  सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिहाज से अधोसंरचना  का विकास सबसे महत्वपूर्ण है। 

नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी में दंत चिकित्सा विभाग को और सुदृढ़ बनाने के लिए उन्होंने अपनी विधायक निधि से   फ्रंट लोडिंग टेबल टॉप ऑटोक्लेव की खरीद के लिए 1लाख 75 हजार रुपय की राशि को स्वीकृति प्रदान की।  

बैठक में नागरिक चिकित्सालय चुवाड़ी के भवन में  सोलर पैनल स्थापित करने और  परिसर में  राज्य  आपूर्ति निगम  द्वारा संचालित दवाई  बिक्री केंद्र शुरू करने का अनुमोदन भी किया गया। 

इस अवसर पर सदस्य निर्देशक मंडल कोऑपरेटिव बैंक राम सिंह चम्बियाल, ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष किशन चंद चेला, एसडीएम पारस अग्रवाल, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. श्यामलाल, वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ देवेंद्र पाल सहित रोगी कल्याण समिति के सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow