आधी रात में पांवटा साहिब के एक घर में लगी भीषण आग, 50 वर्षीय व्यक्ति झुलसा 

पांवटा साहिब के हाउसिंग बोर्ड में देर रात करीब 11:30 और 12:00 के बीच एक मकान में बेहद तेजी के साथ आग लग गई। आग की चपेट में एक करीब 50 वर्षीय व्यक्ति आ गया जो की गंभीर रूप से घायल

Jan 27, 2024 - 14:09
 0  566
आधी रात में पांवटा साहिब के एक घर में लगी भीषण आग, 50 वर्षीय व्यक्ति झुलसा 

यंगवार्ता न्यूज - पांवटा साहिब     27-01-2024

पांवटा साहिब के हाउसिंग बोर्ड में देर रात करीब 11:30 और 12:00 के बीच एक मकान में बेहद तेजी के साथ आग लग गई। आग की चपेट में एक करीब 50 वर्षीय व्यक्ति आ गया जो की गंभीर रूप से घायल हुआ है।

बता दे की रात करीब 11 से 12:00 बजे की घटना बताई जा रही है हाउसिंग बोर्ड के मकान नंबर 31 में संजय साहनी अपने बेटे और बहू के साथ रहते थे, रात को 11:30 बजे अचानक पड़ोसियों ने देखा कि घर से आग की लपटें निकल रही है। इसके बाद आसपास के लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को फोन कर वहां पर बुलाया।

इस दौरान बेटे और बहू ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद हायर सेंटर के लिए संजय साहनी को रेफर कर दिया गया है। वही संजय साहनी के आसपास रहने वाले हाउसिंग बोर्ड के पड़ोसियों ने बताया कि कुछ देर पहले ही घर से काफी जोर-जोर की आवाज आ रही थी। 

संभवत किसी बात को लेकर परिवार में बहस हो रही थी और कुछ देर बाद ही घर से बेहद तेज आग देखने को मिली। वही पुरूवाला थाना पुलिस ने मौके पर पहुंच कर जांच शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow