आपदा राहत कोष में अंशदान दें पार्टी पदाधिकारी, कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर की अपील

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने भारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपदा राहत कोष में अंशदान देने की अपील की हैं। पार्टी पदाधिकारियों को लिखे पत्र में प्रतिभा ने कहा कि इस बार प्रदेश में बाढ़ से भारी जानमाल का नुकसान

Jul 24, 2023 - 19:48
Jul 24, 2023 - 20:04
 0  8
आपदा राहत कोष में अंशदान दें पार्टी पदाधिकारी, कांग्रेस अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को पत्र लिखकर की अपील

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  24-07-2023

हिमाचल प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह ने भारी बाढ़ से प्रभावित लोगों की सहायता के लिए पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से आपदा राहत कोष में अंशदान देने की अपील की हैं। पार्टी पदाधिकारियों को लिखे पत्र में प्रतिभा ने कहा कि इस बार प्रदेश में बाढ़ से भारी जानमाल का नुकसान हुआ है। 

 

इस आपदा की घड़ी में कांग्रेस को भी राहत और बचाव कार्यों में प्रदेश सरकार को अपना पूरा सहयोग देना है। उन्होंने कहा है कि ऐसी प्राकृतिक आपदाओं से निपटने के लिए जन सहयोग अपेक्षित होता है और कांग्रेस पार्टी ने हमेशा ही ऐसे कार्यों में समय-समय पर अपना विशेष योगदान दिया है। 

 

प्रतिभा ने कहा कि लोगों की सहायता के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राजीव भवन में इस कार्य की निगरानी के लिए नियंत्रण कक्ष भी स्थापित किया है। बाकी जिलों में प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों और जिला अध्यक्षों की निगरानी में सूचना और सहायता के लिए समूह गठित किए हैं। 

 

ये प्रभावित लोगों की हरसंभव मदद कर रहे हैं। प्रतिभा सिंह ने पार्टी के सभी नेताओं, पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और लोगों का आह्वान किया है कि इस पुनीत कार्य के आपदा राहत कोष में अंशदान दें, जिससे प्रभावित लोगों की मदद हो सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow