आयुष्मान भव अभियान के तहत प्रदेश में 4.58 लाख लोगों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

भारत सरकार की ओर से देश भर में आयुष्मान भव अभियान शुरू किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को गुजरात से वीडियो कान्फें्रसिंग के माध्यम से आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ किया

Sep 14, 2023 - 14:03
 0  28
आयुष्मान भव अभियान के तहत प्रदेश में 4.58 लाख लोगों के बनेंगे आयुष्मान कार्ड

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     14-09-2023

भारत सरकार की ओर से देश भर में आयुष्मान भव अभियान शुरू किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बुधवार को गुजरात से वीडियो कान्फें्रसिंग के माध्यम से आयुष्मान भव अभियान का शुभारंभ किया। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मंडाविया ने नई दिल्ली से कार्यक्रम में भाग लिया। 

इस समारोह में विभिन्न राज्यों के राज्यपाल, उप-राज्यपाल, मुख्यमंत्री, संसद सदस्य और स्वास्थ्य मंत्री भी वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल भी वीडियो कान्फे्रंसिंग के माध्यम से हिमाचल प्रदेश राज्य सचिवालय से आयुष्मान भव अभियान के शुभारंभ समारोह में शामिल हुए। 

आयुष्मान भव अभियान के तहत हिमाचल प्रदेश में भी आयुष्मान भव अभियान 17 सितंबर से 2 अक्तूबर तक सेवा पखवाड़ा के रूप में आयोजित किया जाएगा तथा दिसंबर माह तक जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि इस अभियान के दौरान विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के बारे में व्यापक जागरूकता लाई जाएगी। 

इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री डा. (कर्नल) धनी राम शांडिल ने राज्यपाल का स्वागत किया और कहा कि राज्य में 15.95 लाख में से 11.37 लाख लाभार्थियों के आयुष्मान कार्ड बनाए गए हैं और अभियान के दौरान शीघ्र ही शेष 4.58 लाख लाभार्थियों के कार्ड भी बनाए जाएंगे। 

किन्नौर और लाहुल-स्पीति के 58 मॉडल स्वास्थ्य केंद्रों और जिला अस्पतालों में आयुष्मान मेले आयोजित किए जाएंगे। अभियान के दौरान लोगों के रक्तचाप और शुगर की जांच की जाएगी। इस अभियान में 19 लाख घरों का दौरा किया जाएगा और 64 लाख पात्र आबादी की तपेदिक की जांच की जाएगी। वहीं राज्यपाल ने टीबी मुक्त हिमाचल की परिकल्पना को साकार करने में अहम भूमिका निभाने वाले लोगों को भी सम्मानित किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow