हिमाचल प्रदेश की स्थिति को गंभीरता से नहीं समझ पा रही केंद्र सरकार : सुक्खू 

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश की स्थिति की गंभीरता को नहीं समझ पा रही है। प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश को भारी क्षति हुई है और इस समय राज्य सरकार को स्थितियां सामान्य करने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की आवश्यकता

Sep 14, 2023 - 13:59
 0  45
हिमाचल प्रदेश की स्थिति को गंभीरता से नहीं समझ पा रही केंद्र सरकार : सुक्खू 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     14-09-2023

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि केंद्र सरकार हिमाचल प्रदेश की स्थिति की गंभीरता को नहीं समझ पा रही है। प्राकृतिक आपदा के कारण प्रदेश को भारी क्षति हुई है और इस समय राज्य सरकार को स्थितियां सामान्य करने के लिए केंद्र सरकार से सहयोग की आवश्यकता है। केंद्र सरकार को राजनीतिक भेदभाव से दूर रह कर इस चुनौतीपूर्ण समय में राज्य के लोगों की उदारतापूर्वक मदद करनी चाहिए। 

उन्होंने इस विकट परिस्थिति में राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठकर कार्य करने में प्रदेश की सहायता के लिए सामूहिक प्रयास करने का आह्वान किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावितों को राहत पहुंचाने के लिए दिन-रात अथक प्रयास कर रही है।

राज्य सरकार अपने सीमित संसाधनों के बावजूद प्रभावित परिवारों को पूर्ण सहयोग प्रदान कर रही है और राहत शिविरों में रहने वाले प्रभावित परिवारों को निश्चित किराया प्रदान करने का निर्णय लिया है, ताकि उन्हें किराए पर उपयुक्त आवासीय सुविधा मिले। 

प्रदेश में भारी बारिश के कारण प्रभावित हुए परिवारों को राहत प्रदान करने के लिए अस्थायी तौर पर कई स्कूलों में राहत शिविर स्थापित किए गए हैं। इसलिए प्रदेश सरकार ने अस्थायी शिविरों में शरण लेने वाले वाले परिवारों को उपयुक्त आवास किराए पर लेने के लिए प्रतिमाह निश्चित किराया प्रदान करने का निर्णय लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow