कृषि विभाग के आंकड़ों से खुलासा मक्की-धान की खेती में कांगड़ा नंबर वन 

हिमाचल के नॉर्थ जोन में खरीफ की फसलों में वर्ष 2022-23 आंकड़ों के अनुसार कांगड़ा में मक्की और धान की सबसे ज्यादा पैदावार हुई है, जबकि सबसे कम हमीरपुर और चंबा में हुई ..........

Nov 9, 2023 - 13:59
 0  6
कृषि विभाग के आंकड़ों से खुलासा मक्की-धान की खेती में कांगड़ा नंबर वन 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      09-11-2023

हिमाचल के नॉर्थ जोन में खरीफ की फसलों में वर्ष 2022-23 आंकड़ों के अनुसार कांगड़ा में मक्की और धान की सबसे ज्यादा पैदावार हुई है, जबकि सबसे कम हमीरपुर और चंबा में हुई है। कांगड़ा में धान की कुल 53190 हेक्टेयर भूमि पर 116560 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ है। 

वहीं, मक्की का कुल 55000 हेक्टेयर भूमि पर 138460 मीट्रिक टन खेती की गई। सबसे कम हमीरपुर में धान की 600 हेक्टेयर भूमि पर 790 मीट्रिक टन खेती और चंबा में मक्की की 3950 हेक्टेयर भूमि पर 62930 मीट्रिक टन सबसे कम खेती की गई। 

नॉर्थ जोन में इस बार 267660 हेक्टेयर की भूमि पर कुल 621380 मीट्रिक टन का उत्पादन हुआ है। पिछले साल नोर्थ जोन में 274390 हेक्टेयर की भूमि पर 669980 मीट्रिक टन का उत्पादन किया था। प्रदेश के नॉर्थ जोन में कांगड़ा, चंबा, मंडी, हमीरपुर और ऊना शामिल है।

उत्तरी क्षेत्र में कुल 621380 मीट्रिक टन खाद्यान्न का उत्पादन किया है, जिसमें धान, मक्की, दालें और मोटे अनाज की फसलें शामिल है। ये फसलें प्रदेश के उत्तरी क्षेत्र के 267660 हेक्टेयर में उगाई गई है, जिसमें धान की खेती 76530 हेक्टेयर के क्षेत्र में एक लाख 55810 मीट्रिक टन का उत्पादन किया है। 

मक्की में 180950 हेक्टेयर में 455530 एमटी उत्पाद किया है। प्रदेश नॉर्थ जोन कृषि विभाग के सयुंक्त निदेशक डा. पवन कुमार ने बताया कि नोर्थ जोन में इस बार खरीफ की फसलों का उत्पादन 621380 एमटी हुआ है। नॉर्थ जोन को वर्षा के चलते एक करोड़ 37 लाख 12870 का नुकसान हुआ था। (एचडीएम )

प्रदेश के नॉर्थ जोन में धान की खेती 155810 मीट्रिक टन खेती 76530 हेक्टेयर भूमि पर की गई है। इसमें चंबा में 2320 हेक्टेयर पर 3950 एमटी प्रोडक्शन, हमीरपुर में में 600 हेक्टेयर भूमि पर 790 एमटी, कांगड़ा में 53190 हेक्टेयर भूमि पर 11656 एमटी प्रोडक्शन, मंडी में 18870 हेक्टेयर भूमि पर 31370 एमटी, ऊना में 1550 हेक्टेयर भूमि पर 3140 मीट्रिक टन हुई है। 

इसके अलावा मक्का का कुल 455540 मीट्रिक टन प्रोडेक्शन किया है, जो 18095 हेक्टेयर भूमि पर किया है। इसमें चंबा में 25000 हेक्टेयर में 62930 मीट्रिक टन उत्पाद हुआ है। हमीरपुर में 29250 हेक्टेयर भूमि पर 73630 मीट्रिक टन, कांगड़ा में 55 हजार हेक्टेयर भूमि पर 13846 मीट्रिक टन उत्पादन हुआ है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow