एचआरटीसी कर्मियों को समय पर पगार; सरकार ने जारी किए 64 करोड़

एचआरटीसी में कर्मचारियों को वेतन व पेंशनरों को पेंशन का भुगतान कर दिया है। लगातार दूसरे महीने एचआरटीसी में समय पर कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों को पेंशन मिली

Dec 3, 2023 - 13:45
 0  7
एचआरटीसी कर्मियों को समय पर पगार; सरकार ने जारी किए 64 करोड़

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    03-12-2023

एचआरटीसी में कर्मचारियों को वेतन व पेंशनरों को पेंशन का भुगतान कर दिया है। लगातार दूसरे महीने एचआरटीसी में समय पर कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों को पेंशन मिली है। इससे पहले नवंबर महीने में भी अक्तूबर महीने की सैलरी और पेंशन दो नवंबर को जारी कर दी गई थी। 

अब नवंबर महीने की सैलरी और पेंशन एचआरटीसी कर्मचारियों के खाते में डाल दी गई है। एचआरटीसी के प्रबंध निदेशक रोहन चंद ठाकुर ने बताया कि उन्होंने सरकार व वित्त विभाग से एचआरटीसी कर्मचारियों को सैलरी और पेंशन समय पर मिलने का मामला उठाया है। 

इसी के तहत लगातार दूसरे महीने कर्मचारियों व पेंशनरों को पेंशन मिली है। सरकार की ओर से 42 करोड़ रुपए की राशि कर्मचारियों की सैलरी और 22 करोड़ रुपए की राशि पेंशन के लिए प्रदान की गई है।

कुल मिलाकर 64 करोड़ रुपए की राशि जारी की है। इससे पहले जहां एचआरटीसी कर्मचारियों को वेतन और पेंशनरों को पेंशन का कोई निश्चित समय तय नहीं था। कभी दस दिन बाद तो कभी 20 दिन बाद वेतन व पेंशन मिलती थी, लेकिन अब महीने की पहली या दूसरी तारीख को वेतन प्रदान किया जा रहा है। 

इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, डिप्टी सीएम मुकेश अग्रिहोत्री, प्रधान सचिव वित्त विभाग और प्रधान सचिव परिवहन विभाग का आभार जताया है। दूसरी ओर समय पर वेतन मिलने से एचआरटीसी कर्मचारी भी खुश है। कर्मचारियों के एरियर, कंडक्टरों की वेतन विसंगति और एचआरटीसी पेंशनरों की समस्याओं का समय पर समाधान किया जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow