बागवानों को विभाग की नर्सरियों में तैयार उन्नत किस्म के 5 लाख सेब के पौधे उपलब्ध करवाएगी सरकार

प्रदेश के बागवानों को सरकार उद्यान विभाग की नर्सरियों में तैयार सेब की उन्नत किस्मों के 5 लाख पौधे सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाएगी। सरकार ने इस साल विदेशों से सेब के पौधे आयात न करने का फैसला लिया

Dec 3, 2023 - 12:49
 0  18
बागवानों को विभाग की नर्सरियों में तैयार उन्नत किस्म के 5 लाख सेब के पौधे उपलब्ध करवाएगी सरकार

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    03-12-2023

प्रदेश के बागवानों को सरकार उद्यान विभाग की नर्सरियों में तैयार सेब की उन्नत किस्मों के 5 लाख पौधे सस्ती दरों पर उपलब्ध करवाएगी। सरकार ने इस साल विदेशों से सेब के पौधे आयात न करने का फैसला लिया है। 

उद्यान विभाग की 35 नर्सरियों में सेब के करीब 10 लाख पौधे तैयार किए गए हैं। इनमें से उच्च गुणवत्ता के 5 लाख पौधे बागवानों को आवंटित करने की योजना है। 20 दिसंबर से ब्लॉक स्तर पर उद्यान प्रसार केंद्रों पर यह पौधे उपलब्ध होंगे।

उद्यान विभाग की 35 नर्सरियों से 3 लाख ग्राफ्टेड और 2 लाख क्लोनल रूट स्टॉक बागवानों को उपलब्ध करवाए जाएंगे। हिमाचल प्रदेश बागवानी विकास परियोजना के तहत संयुक्त राज्य अमेरिका, इटली, फ्रांस और नीदरलैंड से आयातित रूट स्टॉक से पौधे तैयार किए गए हैं। 

नियमित निगरानी और परीक्षणों के बाद तैयार किए गए रोगमुक्त पौधे बागवानों को दिए जाएंगे। सेब के अतिरिक्त नाशपाती, आडू, नेक्टराइन, प्लम, चेरी, खुर्मानी, बादाम, अखरोट, हेज़लनट, अनार, कीवी, पीकनट, अंजीर, अंगूर के पौधे भी उपलब्ध करवाए जाएंगे।

इस साल सरकार विदेशों से सेब के पौधे आयात नहीं करेगी। बागवानों को विभाग की नर्सरियों में तैयार किए गए उन्नत किस्म के 5 लाख पौधे उपलब्ध करवाए जाएंगे। विदेशों से सिर्फ गुठलीदार फलों के पौधे ही आयात किए जाएंगे

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow