कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार,जल्द की जाएगी प्रत्याशियों की घोषणा : सीएम 

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए  पूरी तरह से तैयार है। जल्द प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। प्रत्याशियों के पैनल तय हो चुके हैं। कांग्रेस अच्छे व स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी

Apr 8, 2024 - 12:50
 0  18
कांग्रेस चुनाव के लिए पूरी तरह से तैयार,जल्द की जाएगी प्रत्याशियों की घोषणा : सीएम 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    08-04-2024

मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस चुनाव के लिए  पूरी तरह से तैयार है। जल्द प्रत्याशियों की घोषणा की जाएगी। प्रत्याशियों के पैनल तय हो चुके हैं। कांग्रेस अच्छे व स्वच्छ छवि वाले प्रत्याशियों को मैदान में उतारेगी। नई दिल्ली से लौटने के बाद मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू सोमवार को अपने हलके नादौन रवाना होने से पहले कांगड़ा के गगल एयरपोर्ट पर पत्रकारों से बातचीत में यह जानकारी दी।  

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्याशियों के चयन के लिए अंतिम चरण की चर्चा हो चुकी है। अंतिम चरण में चुनाव हैं, इसलिए सोच-विचार के बाद  प्रत्याशी तय होंगे।  कहा कि पिछले 15 माह में सरकार ने जनता की सेवा के अलावा  जनहित के कई कार्य किए हैं।

भ्रष्टाचार पर रोक लगाई है। आर्थिक चुनौती, आपदा और राजनीतिक चुनौती का सामना किया। ओपीएस और महिलाओं को 1500-1500 रुपये देने की प्रक्रिया शुरू की।विधवाओं के बच्चों को निशुल्क शिक्षा, बुजुर्गों के लिए निशुल्क स्वास्थ्य सुविधा, मनरेगा की दिहाड़ी 60 रुपये बढ़ाई गई। 

दूध और प्राकृतिक खेती पर न्यूनतम समर्थन मूल्य(एमएसपी) देने वाला हिमाचल देश का पहला राज्य बना है। सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आने वाले चुनावों में प्रदेश सरकार के 15 माह का लेखा-जोखा लेकर जनता की अदालत में जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow