सड़क निर्माण में उत्तर प्रदेश की नई तकनीक को अपनाएगा हिमाचल , यूपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री से मिले विक्रमादित्य सिंह 

यदि हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की जुगत काम आई तो हिमाचल प्रदेश में सड़कों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रयास किये जायेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश की नई तकनीक पर काम करने का प्रयास किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर विक्रमादित्य सिंह अयोध्या  प्रवास के दौरान यूपी के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मिले

Jan 22, 2024 - 22:48
Jan 22, 2024 - 22:53
 0  106
सड़क निर्माण में उत्तर प्रदेश की नई तकनीक को अपनाएगा हिमाचल , यूपी के पीडब्ल्यूडी मंत्री से मिले विक्रमादित्य सिंह 
यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  22-01-2024
यदि हिमाचल प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह की जुगत काम आई तो हिमाचल प्रदेश में सड़कों की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए प्रयास किये जायेंगे। इसके लिए उत्तर प्रदेश की नई तकनीक पर काम करने का प्रयास किया जायेगा। जानकारी के मुताबिक हिमाचल प्रदेश के पीडब्ल्यूडी मिनिस्टर विक्रमादित्य सिंह अयोध्या प्रवास के दौरान यूपी के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से मिले। 
इस दौरान उन्होंने पीएमजीएसवाई फेस-3 और नाबार्ड की सड़कों के निर्माण में अपनाई जा रही गुणवत्ता परख तकनीक पर चर्चा की। विक्रमादित्य सिंह ने इसकी जानकारी बाकायदा अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की है। अपने सोशल मीडिया अकाउंट में विक्रमादित्य सिंह ने लिखा है कि उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से भेंट की। इस दौरान पीएमजीएसवाई और नाबार्ड के कार्यों में गुणवत्ता बढ़ाने पर भी चर्चा की। 
विक्रमादित्य सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश में पीएमजीएसवाई और नाबार्ड के तहत जिन सड़कों का निर्माण हुआ है। उनकी गुणवत्ता बेहतर है , जिसके चलते हिमाचल प्रदेश भी यूपी की नई तकनीक को अपनाने का प्रयास करेगा। गौर हो की लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह 22 जनवरी को अयोध्या में हुए रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल हुए। 
इससे पूर्व उन्होंने उत्तर प्रदेश के लोक निर्माण मंत्री जितिन प्रसाद से लखनऊ में मुलाकात की। इस दौरान दोनों मंत्रियों के बीच विकास कार्यों को लेकर चर्चा हुई। बताते हैं कि शीघ्र ही यूपी के लोक निर्माण मंत्री भी हिमाचल का प्रवास करेंगे। इस दौरान वह हिमाचल प्रदेश के विकास मॉडल को भी जानेंगे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow