कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है भाजपा : करन नंदा

भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया की आज भाजपा ने अपना 44वां स्थापना दिवस धूम धाम से हिमाचल के 8000 बूथों पर मनाया। 2 से 303 सांसदों का सफर पूरा कर भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी गई है। इस मुकाम को हासिल करने के लिए करोड़ कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का अद्भुत योगदान है

Apr 6, 2024 - 18:55
 0  3
कार्यकर्ताओं की मेहनत के चलते आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी है भाजपा : करन नंदा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  06-04-2024
भाजपा प्रदेश मीडिया प्रभारी कर्ण नंदा ने बताया की आज भाजपा ने अपना 44वां स्थापना दिवस धूम धाम से हिमाचल के 8000 बूथों पर मनाया। 2 से 303 सांसदों का सफर पूरा कर भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बनी गई है। इस मुकाम को हासिल करने के लिए करोड़ कार्यकर्ताओं और वरिष्ठ नेताओं का अद्भुत योगदान है जैसे श्यामा प्रसाद मुखर्जी , दीनदयाल उपाध्याय , अटल बिहारी वाजपेई , लालकृष्ण आडवाणी , पीएम नरेंद्र मोदी , अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा , राजनाथ सिंह , अमित शाह , शांता कुमार , प्रो प्रेम कुमार धूमल , जयराम ठाकुर , डॉ राजीव बिंदल , सतपाल सत्ती जैसे अनगिनत नामों ने दिन रात काम कर पार्टी को मजबूत बनाया है। 
1984 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने जहां दो सीटें जीती थीं, वहीं 2019 के लोकसभा चुनाव में उसने 303 सीटों पर जीत दर्ज की थी। इस बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के सशक्त नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी 370 पार और एनडीए 400 पार जाने वाली है यह आज तक के इतिहास की सबसे बड़ी जीत होगी। उन्होंने कहा की वर्तमान कांग्रेस सरकार केवल मात्र बदला बदली की भावना से काम कर रही है मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के पास कोई सबूत और कोई तथ्य तो होते नहीं है पर बयान बाजी ऐसे करते हैं जैसे सब सत्य उन्हीं को ही पता है। हिमाचल प्रदेश में मुख्यमंत्री स्वयं चुनावी वातावरण खराब करने का प्रयास कर रहे हैं, शायद उनको लग रहा है कि कांग्रेस पार्टी का वजूद देश की तरह हिमाचल में भी खत्म हो रहा है। 
आज वर्तमान कांग्रेस सरकार कर्मचारी, युवा, महिला, किसान, बागवान, पर्यटक, प्रदेश में विकास विरोधी बन गई है। सरकार की हर नीति में केवल मात्र विरोध झलक रहा है। उन्होंने कहा कि अचानक से वाहनों का टैक्स बढ़ाने से हिमाचल का पर्यटन विकास पीछे की ओर बड़ा है। प्रदेश सरकार और परिवहन विभाग ने टैक्सी आपरेटरों के सालाना टैक्स की दरों में बढ़ोतरी की है। सरकार और विभाग ने टैक्सी मालिकों को गुमराह किया और धोखा कर गुपचुप तरीके टैक्स बढ़ा दिया है। टैक्स बढ़ने की जानकारी उस समय पता चला जब टैक्सी ऑपरेटर ने ऑनलाइन टैक्स जमा करवा रहे थे। 
ऑनलाइन टैक्स जमा करवाने पर टैक्सी आपरेटरों को पहले के मुकाबले अधिक टैक्स की राशि दर्शाई जा रही है। 6+1 गाड़ियों को सालाना टैक्स पहले 4400 रुपए था, लेकिन अब जब टैक्सी जमा करवा रहे हैं, तो 7140 टैक्स बन रहा है। इस कार्यक्रम में कर्ण नंदा के साथ अनूप वैद्य , शुभ महाजन , दुष्यंत कुमार, राजेश शर्मा , सुमन दुबे , नीलम शर्मा, राजेंद्र सहोता और अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह कार्यक्रम बेन्मोर वार्ड के बूथ स्टोक्स प्लेस और अपर संजौली में मनाया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow