खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा धान खरीद करने के लिए 15 सितंबर के बाद खोला जाएगा पोर्टल  

खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों से धान खरीद करने के लिए 15 सितंबर के बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा। किसान धान की फसल बेचने के लिए पोर्टल में पजीकरण करवा सकेंगे............

Sep 13, 2023 - 13:33
 0  11
खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा धान खरीद करने के लिए 15 सितंबर के बाद खोला जाएगा पोर्टल  

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     13-09-2023

खाद्य आपूर्ति विभाग द्वारा प्रदेश के किसानों से धान खरीद करने के लिए 15 सितंबर के बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा। किसान धान की फसल बेचने के लिए पोर्टल में पजीकरण करवा सकेंगे। प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में तीन अक्तूबर से 26 दिसंबर तक धान की खरीद शुरू की जाएगी। 2203 रुपए प्रति क्विंटल धान का मूल्य तय किया गया है। 

प्रदेश में किसानों से धान खरीद के लिए नौ मंडिया जिसमें अनाज मंडी फतेहपुर, रियाली, मीलवां जिला कांगड़ा, धौलाकुंआ, पांवटा साहिब जिला सिरमौर, मार्केट यार्ड नालागढ़, मलपूर बद्दी जिला सोलन एवं मार्केट यार्ड टकारला, रामपुर जिला ऊना में धान खरीद केंद्र बनाए गए है। विभाग द्वारा किसानों के पंजीकरण लिए पोर्टल तैयार कर दिया है। 

धान खरीद के लिए पंजीकरण करने को विभाग ने द्धश्चड्डश्चश्चश्च.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ पोर्टल का लिंक तैयार किया है। विभाग के इस पोर्टल पर धान खरीद से जुड़ी सभी तरह की जानकारी उपलब्ध हैं। प्रदेश के किसान विभाग के इस पोर्टल पर किसी कम्प्यूटर कैफे और किसी भी लोक मित्र केंद्र पर जाकर जा फिर मोबाइल फोन पर पोर्टल पर पंजीकरण करवा सकते हैं। 

पोर्टल पर पंजीकरण करवाने पर किसानों को धान की फसल बेचने के लिए टोकन नंबर और तिथि बताई जाएगी। विभाग के पोर्टल पर किसानों को पंजीकरण करवाने के लिए आधार,बैंक खाता सहित अन्य जानकारी अपलोड करनी होगी। धान की फसल बेचने का भुगतान विभाग द्वारा किसानों के खाते में ही किया जाएगा।

किसानों से धान खरीद करने के लिए विभाग द्वारा 15 सितंबर के बाद पोर्टल खोल दिया जाएगा। विभाग द्वारा किसानों के लिए धान खरीद के पंजीकरण के तैयारी पूरी कर ली गई है। प्रदेश के धान खरीद केंद्रों में तीन अक्तूबर से धानी की खरीद शुरू हो जाएगा। विभाग के पोर्टल पर पंजीकरण करवाने किसानों को टोकन नंबर और फसल बेचने की तिथि बताई जाएगी, जिसके बाद किसान केंद्रों में अपनी फसल लेजाकर बेच सकेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow