खेती में आधुनिक तकनीक अपनाएं किसान , जरलू में 20.31 करोड़ से बनेगा सब मार्केट यार्ड : प्रो. चंद्र कुमार

कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने सोमवार को मंडी जिले के लूणापानी में ई-किसान भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 65 लाख रुपये से निर्मित इस भवन से किसानों को एक छत के नीचे कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी, विशेषज्ञ सलाह और उनकी समस्याओं के समाधान की उपयुक्त सुविधा मिलेगी।  प्रो. चंद्र कुमार ने इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ भी किया

Oct 9, 2023 - 19:54
 0  9
खेती में आधुनिक तकनीक अपनाएं किसान , जरलू में 20.31 करोड़ से बनेगा सब मार्केट यार्ड : प्रो. चंद्र कुमार
यंगवार्ता न्यूज़ - मंडी  09-10-2023
कृषि एवं पशुपालन मंत्री प्रो. चंद्र कुमार ने सोमवार को मंडी जिले के लूणापानी में ई-किसान भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि 65 लाख रुपये से निर्मित इस भवन से किसानों को एक छत के नीचे कृषि विभाग की योजनाओं की जानकारी, विशेषज्ञ सलाह और उनकी समस्याओं के समाधान की उपयुक्त सुविधा मिलेगी।  प्रो. चंद्र कुमार ने इस अवसर पर कृषि विभाग द्वारा आयोजित एक दिवसीय कृषक प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ भी किया। शिविर में लगभग 450 किसानों ने भाग लिया। कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने अपने संबोधन में किसानों से खेती बाड़ी में आधुनिक तकनीक अपनाने का आग्रह किया। 
उन्होंने किसानों का आह्वान किया कि वे प्रदेश सरकार की योजनाओं का लाभ लेकर उन्नत खेती की ओर बढ़ें। प्रो. चंद्र कुमार ने कहा कि बल्ह उपमंडल के जरलू में 20.31 करोड़ रुपये से सब मार्केट यार्ड का निर्माण किया जाएगा। विश्व बैंक पोषित इस परियोजना से यहां के किसानों को बड़ी सुविधा मिलेगी। सरकार किसानों की उपज बढ़ाने में मदद के साथ ही उनके उत्पादों के लिए मार्केट उपलब्ध कराने की दिशा में भी निर्णायक कदम उठा रही है। कृषि एवं पशुपालन मंत्री ने प्रदेश में बेसहारा पशुओं की समस्या का जिक्र करते हुए कहा कि उन्होंने पशुपालन विभाग को प्रदेश में पशुधन की गिनती करने के निर्देश हैं। एक बार संपूर्णता में पशुधन का पूरा आंकड़ा आने के उपरांत सभी पशुओं में चिप लगाई जाएंगी। 
इससे सड़कों पर छोड़े जाने वाले पशुओं के मालिक की पहचान में आसानी होगी। उन्होंने कहा कि सड़कों पर पशुओं को छोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जाएगा। कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य चंपा ठाकुर, नगर परिषद अध्यक्ष नर्मदा अभिलाषी, प्रदेश विधानसभा चुनाव में नाचन से कांग्रेस के प्रत्याशी रहे नरेश चौहान, हिमफेड के निदेशक अमर सिंह सकलानी , कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष अजय ठाकुर, बल्ह ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर,एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी, कृषि विभाग के उप निदेशक डॉ. राजेश डोगरा, उप मंडलीय भू-संरक्षण अधिकारी दुनी चन्द, कृषि विज्ञान केन्द्र से वैज्ञानिक तथा अन्य विभागों के अधिकारी भी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow