गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय में एनुअल एथलेटिक मीट का किरनेश जंग ने किया आगाज 

गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय में चल रही एनुअल एथलेटिक मीट 2023 ओर 2024 का हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने आगाज किया

Feb 23, 2024 - 15:54
 0  13
गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय में एनुअल एथलेटिक मीट का किरनेश जंग ने किया आगाज 

यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब      23-02-2024

गुरु गोविंद सिंह महाविद्यालय में चल रही एनुअल एथलेटिक मीट 2023 ओर 2024 का हिमाचल प्रदेश कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष एवं पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने आगाज किया ।

वहां पहुंचने पर महाविद्यालय स्टाफ छात्र छात्राओं एवम एनएसयूआई द्वारा पूर्व विधायक का फूल मालाओं के साथ जोरदार स्वागत किया। पूर्व विधायक ने सबसे पहले स्वागत के लिए धन्यवाद किया।

उन्होंने कहा खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है।खेलों में भाग लेने से हमरा शरीर और मस्तिष्क स्वस्थ रहता है।पढ़ाई के साथ साथ खेलों मैं भाग लेना भी जरूरी है।हमे खेलों मैं बढ़ चढ़ कर भाग लेना है ताकि हम लोग नशे से बच सके।

इस मौके उनके साथ  महाविद्यालय प्रधानाचार्य विभव कुमार शुक्ला, भगानी जॉन कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप चौहान ,विशाल वालिया,युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहबब्त अली,पी टी ए प्रधान श्याम लाल शर्मा,जगदीश चौहान प्रधानाचार्य भरली, रितु पंत,सुजाता शर्मा, प्रो सुलक्षणा, डॉक्टर मोहन सिंह चौहान, डॉ नलिन रामोल, डॉ विवेक नेगी,मोनू,नरेश बत्रा आदि लोग मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow