चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार , मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

पुलिस ने कुल्लू के चीलमोड़ इलाके में चंडीगढ़ और बिलासपुर के दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है

May 22, 2024 - 19:39
 0  38
चरस के साथ दो युवक गिरफ्तार , मामला दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस
 
यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू  22-05-2024
पुलिस ने कुल्लू के चीलमोड़ इलाके में चंडीगढ़ और बिलासपुर के दो युवकों को चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ पुलिस ने मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामले दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। 
पुलिस के अनुसार भुंतर-मणिकर्ण इलाके में पुलिस ने दो लोगों को पूछताछ के लिए रोका। इस दौरान पुलिस को इन पर शक हुआ और जब इनकी तलाशी ली गई तो इनके कब्जे से चरस बरामद हुई जोकि तोलने पर 88 ग्राम पाई गई। 
आरोपियों की पहचान अभिषेक चंदेल पुत्र राजेश चंदेल निवासी तियून जिला बिलासपुर और सरताज पुत्र बलविंदर सिंह निवासी हाऊस नंबर 3172 सेक्टर 27 डी चंडीगढ़ के रूप में हुई है। एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने आरोपियों की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।
 
 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow