चिंतपूर्णी से खाटू श्याम के लिए सीधी बस सेवा आज से शुरू

चिंतपूर्णी से खाटू श्याम (राजस्थान) के लिए सीधी बस सेवा सोमवार से शुरू हो रही है। शाम चार बजे चिंतपूर्णी बस स्टैंड से बस चलेगी और अगले दिन सुबह 8:20 पर खाटू श्याम धाम पहुंचेगी

Oct 23, 2023 - 14:06
 0  8
चिंतपूर्णी से खाटू श्याम के लिए सीधी बस सेवा आज से शुरू

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना    23-10-2023

चिंतपूर्णी से खाटू श्याम (राजस्थान) के लिए सीधी बस सेवा सोमवार से शुरू हो रही है। शाम चार बजे चिंतपूर्णी बस स्टैंड से बस चलेगी और अगले दिन सुबह 8:20 पर खाटू श्याम धाम पहुंचेगी। पहली बार दो बड़े धार्मिक स्थलों के बीच परिवहन निगम की ओर से बस चलाई जा रही है। 

निगम ने ऑनलाइन बुकिंग शुरू की है। लोग घर बैठे अपने लिए सीट बुक करवा सकते हैं। रविवार को शाम पांच बजे तक चार लोगों ने खाटू श्याम जाने के लिए सीटें बुक करवाईं। चिंतपूर्णी से खाटू श्याम धाम का एक तरफ का किराया 840 रुपये है। 

दोनों तरफ की दूरी करीब 1506 किलोमीटर है। बस शाम 4 बजे चिंतपूर्णी से वाया अंब से ऊना पहुंचेगी। ऊना से बस 5:40 बजे चलेगी। वाया हरोली होते हुए रात 8:40 बजे चंडीगढ़-17 सेक्टर बस स्टैंड पहुंचेगी। चंडीगढ़ से अंबाला होते हुए रात 10:50 बजे पेहवा, रात 1:45 बजे हिसार, सुबह सात बजे राजस्थान के सीकर और 8:20 पर खाटू श्याम धाम पहुंचेगी। 

शाम पांच बजे बस खाटू श्याम से चिंतपूर्णी रवाना होगी। शाम 6:15 पर सीकर, रात 10:45 पर हिसार, रात 12:40 पर पेहवा, सुबह 3:30 चंडीगढ़ सेक्टर-43 बस स्टैंड, सुबह 6.00 बजे ऊना और 7:30 बजे चिंतपूर्णी पहुंचेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow