सत्तासीन राज्य सरकार को गिराने की असफल कोशिश करने के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगे भाजपा 

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से भारी जनादेश से सत्तासीन राज्य सरकार को गिराने की असफल कोशिश करने के लिए भाजपा प्रदेश की जनता से माफी मांगे

Apr 12, 2024 - 13:15
 0  30
सत्तासीन राज्य सरकार को गिराने की असफल कोशिश करने के लिए प्रदेश की जनता से माफी मांगे भाजपा 

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना     12-04-2024

लोकतांत्रिक प्रक्रिया से भारी जनादेश से सत्तासीन राज्य सरकार को गिराने की असफल कोशिश करने के लिए भाजपा प्रदेश की जनता से माफी मांगे। यह बात भदौड़ी गांव में हरोली ब्लॉक कांग्रस द्वारा आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ता बैठक मेंं शिरकत करने पहुंचे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कही। इस अवसर पर उनके साथ हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी सतपाल रायजादा भी उपस्थित थे। 

मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि भाजपा ने जिस प्रकार से कांग्रेस के बागी विधायकों को उपचुनावों के लिए अपना प्रत्याशी बनाया है, उससे साबित हो गया है कि कांग्रेस सरकार को गिराने की कोशिश के पीछे भाजपा का हाथ था। भाजपा का ऑपरेशन लोटस फेल हो गया है। 

अब भाजपा वाले दावा कर रहे है कि तीन-चार अन्य विधायक भी उनके संपर्क में हैं, लेकिन अब हिमाचल प्रदेश की तो बात छोड़ा पड़ोसी राज्यों पंजाब, हरियाणा व उत्तराखंड में भी कोई विधायक सरकार गिराने के षड्यंत्र में शामिल होने की हिम्मत नही दिखा पाएगा, क्योंकि ऐसा प्रयास करने वालों के सामने बागी विधायकों के विरुद्ध विधानसभा अध्यक्ष द्वारा की गई कार्रवाई उदाहरण के रूप में सबके सामने है।

कांग्रेस सरकार गिराने का प्रयास करने वाले छह विधायकों ने कभी सपने मेंं भी नही सोचा होगा कि वे रातोंरात विधायक से पूर्व विधायक हो जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन बागी विधायकों को विधानसभा अध्यक्ष के निर्णय को लेकर देश की सर्वोच्च अदालत से भी कोई राहत नहीं मिली। 

मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि अब तीन निर्दलीय विधायक इस्तीफे स्वीकार करने को लेकर कोर्ट गए हैं, लेकिन प्रदेश की जनता जानना चाहती है कि ये तीनों विधायक अपने पद से इस्तीफा क्यों देना चाहते हैं। विधानसभा अध्यक्ष को यह जानने का पूरा अधिकार है कि इन इस्तीफों के पीछे कोई दबाव या प्रलोभन तो नहीं है। 

लोकसभा चुनावों में कांग्रेस मजबूत स्थिति में है, जबकि विधानसभा उपचुनावों में तो जनता ही भाजपा को जबाव देने का मन बना चुकी है। उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्रिहोत्री ने कहा कि इस बार हमीरपुर संसदीय क्षेत्र से सांसद ऊना जिला से होगा। जनता ने तय कर लिया है कि इस दफा ऊना से एमपी बनाना है। इन चुनावों में परिस्थितयां बदल चुकी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow