जंगल में घास काटने गई महिला पर अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार से किया हमला, महिला की हालत नाजुक 

हमीरपुर के तहत ग्राम पंचायत सासन के जंगल में घास काटने गई महिला पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। महिला के गले पर वार किया गया था। हमले के दौरान महिला का एक कान भी कटे होने की सूचना

Nov 4, 2025 - 12:40
 0  46
जंगल में घास काटने गई महिला पर अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार से किया हमला, महिला की हालत नाजुक 
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media
Paras School Sadak Suraksha Doon Valley Deeserve Media

यंगवार्ता न्यूज़ - हमीरपुर   04-11-2025

हमीरपुर के तहत ग्राम पंचायत सासन के जंगल में घास काटने गई महिला पर किसी अज्ञात व्यक्ति ने तेजधार हथियार से हमला कर दिया। महिला के गले पर वार किया गया था। हमले के दौरान महिला का एक कान भी कटे होने की सूचना है। महिला को बेसुध हालत में मेडिकल कालेज हमीरपुर लाया गया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। 

महिला का काफी खून बह चुका था, जिसके कारण उसकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही है। घायल महिला की पहचान 43 वर्षीय रंजना कुमारी पत्नी विजय कुमार के रूप में हुई है। महिला का पति विजय कुमार लोक निर्माण विभाग में कार्यरत है। उनका एक बेटा है, जो पूरी तरह से दिव्यांग है। महिला पर हमला किसने किया और क्यों किया देर शाम तक खबर लिखे जाने तक यह मामला पहेली बना हुआ था।

जानकारी के अनुसार रंजना जंगल में घास लाने गई थी। जब वह काफी देर तक घर नहीं आई, तो उसकी तलाश की गई। ग्राम पंचायत सासन के उपप्रधान अरुण कुमार ने बताया कि पीडि़ता के जेठ मदन लाल ने करीब साढ़े चार बजे घटना की सूचना दी। इस दौरान देखा कि महिला के सिर से खून बह रहा है और वह बेहोश पड़ी थी। मौके पर दराटी, बांस का डंडा और माला गिरी थी। दराटी और बांस का डंडा खून से सना था। 

महिला को चादर में डालकर निजी गाड़ी में उपचार के लिए मेडिकल कालेज हमीरपुर पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। मेडिकल कालेज में महिला की स्थिति गंभीर बनी हुई थी और वह पुलिस को बयान देने की हालत में नहीं थी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच करने में जुट गई है। 

देर शाम तक एएसपी राजेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मेडिकल कालेज में ही मौजूद रहे। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर के अनुसार महिला की हालत गंभीर बनी हुई थी। मेडिकल कालेज में उपचार के बाद उसे चंडीगढ़ रेफर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow