जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी हरिद्वार की अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को इधर कुछ दिनों से अवैध खनन की शिकायत प्राप्त हो रही थी। जिसे देखते हुये जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी हरिद्वार श्री अजयवीर सिंह को अवैध खनन के विरूद्ध सख्त कार्रवाई

Jan 5, 2024 - 19:02
 0  9
जिलाधिकारी के निर्देश पर उप जिलाधिकारी हरिद्वार की अवैध खनन के खिलाफ सख्त कार्रवाई

न्यूज़ एजेंसी - हरिद्वार       05-01-2024

जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल को इधर कुछ दिनों से अवैध खनन की शिकायत प्राप्त हो रही थी। जिसे देखते हुये जिलाधिकारी ने उप जिलाधिकारी हरिद्वार श्री अजयवीर सिंह को अवैध खनन के विरूद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिये थे। 

जिसके क्रम में उप जिलाधिकारी हरिद्वार श्री अजयवीर सिंह के नेतृत्व में शुक्रवार की तड़के  6 से 7 बजे की बीच बिशनपुर क्षेत्र में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान टीम को देखते ही अवैध खनन कर रहे लोगो में भगदड़ मच गई। 

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देश दिये हैं कि अवैध खनन में जो भी लिप्त पाया जाये, उसके विरूद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाये। अवैध खनन के विरुद्ध इस कार्यवाही में नायब तहसीलदार वेदपाल सैनी व खनन विभाग से विवेक शामिल थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow