तेज रफ्तार कैंटर ने एक साथ 6 वाहनों को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत,कई घायल 

वहीं हिमाचल-पंजाब सीमा के गरामौड़ा टोल प्लाजा निकट एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई तो कई घायल हो गए। हादसे में तेज रफ्तार कैंटर ने एक साथ 6 वाहनों को जोरदार

Jun 18, 2024 - 12:50
 0  17
तेज रफ्तार कैंटर ने एक साथ 6 वाहनों को मारी टक्कर, हादसे में एक की मौत,कई घायल 

यंगवार्ता न्यूज़ - बिलासपुर    18-06-2024

हिमाचल-प्रदेश में सड़क हादसे लगातार सामने आ रहे है। वहीं हिमाचल-पंजाब सीमा के गरामौड़ा टोल प्लाजा निकट एक भीषण सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई तो कई घायल हो गए। हादसे में तेज रफ्तार कैंटर ने एक साथ 6 वाहनों को जोरदार टक्कर मार दी।

बताया जा रहा है कि टमाटर से लदा हरियाणा नंबर का एक कैंटर पंजाब की तरफ जा रहा था, इसी दौरान गरामौड़ा की उतराई में चालक ने कैंटर पर से नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कैंटर ने एक साथ 6 वाहनों को चपेट में ले लिया। टक्कर से 4 कारों, एक ट्रक तथा एक टेम्पो ट्रेवलर क्षतिग्रस्त हुए है। हादसे में एक कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई।

हादसे में एक कार सवार की मौके पर ही मौत हो गई। घायलों को उपचार के लिए साथ लगते आनंदपुर साहिब तथा एम्स अस्पताल ले जाया गया। बताया जा रहा है कि मृतक कार सवार जिला बिलासपुर के सुन्हाणी का निवासी था तथा बस्सी बटालियन में बतौर कांस्टेबल तैनात था।

 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow