त्योहारी सीजन में प्याज के दामों में उछाल:  80 रुपये प्रति किलो तक पहुंचे दाम

त्योहारी सीजन में बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। अब प्याज भी लोगों के आंसू निकालने लगा है। नवरात्र के बाद प्याज की कीमतों में अचानक हुई वृद्धि ने उपभोक्ताओं और विक्रेताओं दोनों को हैरान कर दिया

Oct 30, 2023 - 16:27
 0  43
त्योहारी सीजन में प्याज के दामों में उछाल:  80 रुपये प्रति किलो तक पहुंचे दाम

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     30-10-2023

त्योहारी सीजन में बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छू रहे हैं। अब प्याज भी लोगों के आंसू निकालने लगा है। नवरात्र के बाद प्याज की कीमतों में अचानक हुई वृद्धि ने उपभोक्ताओं और विक्रेताओं दोनों को हैरान कर दिया है। 

एक हफ्ते पहले बाजारों में प्याज 30 से 40 रुपये प्रति किलो बिक रहा था लेकिन अब कीमतें हर दिन बढ़ती जा रही हैं। लोअर बाजार सब्जी मंडी में आज  प्याज 80 रुपये प्रतिकिलो बिक रहा है। जबकि रविवार को यहां प्याज के दाम 70 रुपये प्रति किलो थे।

लगातार बढ़ती कीमतों से लोग परेशान हैं।  दुकानदारों का कहना है कि मंडी में थोक भाव बढ़ने के कारण प्याज महंगा बिक रहा है। प्याज में अचानक महंगाई की वजह से बिक्री में काफी कमी आई है। 

दुकानदारों ने कहा बाहरी राज्यों में बारिश की वजह से फसल खराब हो गई थी जिसकी वजह से दामों में बढ़ोतरी हुई है। अभी मंडी में प्याज दिल्ली और नासिक से आ रहा है। नई फसल बाजार में आना शुरू होगी तो दाम गिरेंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow