त्यौहारी सीजन में गरीब की पहुँच से दूर हुई दालें , दिखने लगा व्यवस्था परिवर्तन का असर : भाजपा

आपदा में अवसर तलाश करने वाली कांग्रेस शाषित सरकार रोज जनता की जेब पर मार करने वाले निर्णय लेती जा रही है। भाजपा मीडिया सह प्रभारी प्यार सिंह कँवर व सुदीप महाजन ने शिमला से जारी बयान में कहा कि त्योहारी सीजन होने के बावजूद उचित मूल्य की दुकानों में दालों के मूल्य में वृद्धि करना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है

Oct 13, 2023 - 19:02
 0  24
त्यौहारी सीजन में गरीब की पहुँच से दूर हुई दालें , दिखने लगा व्यवस्था परिवर्तन का असर : भाजपा

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  13-10-2023
आपदा में अवसर तलाश करने वाली कांग्रेस शाषित सरकार रोज जनता की जेब पर मार करने वाले निर्णय लेती जा रही है। भाजपा मीडिया सह प्रभारी प्यार सिंह कँवर व सुदीप महाजन ने शिमला से जारी बयान में कहा कि त्योहारी सीजन होने के बावजूद उचित मूल्य की दुकानों में दालों के मूल्य में वृद्धि करना सरकार की संवेदनहीनता को दर्शाता है। 
उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने 10 महीने से ज्यादा का समय हो चुका है और जब से कांग्रेस की सरकार हिमाचल प्रदेश में आई है तब से जनविरोधी निर्णय ही लिए हैं। कांग्रेस सरकार 1000 से अधिक सरकारी संस्थान बंद कर चुकी है, जिसका वह आज तक जवाब नहीं दे पाए। 
भारतीय जनता पार्टी ने डीजल पर 7 रु की कटौती की थी, पर आते ही इस कांग्रेस सरकार ने इसको बढ़ा दिया। बिजली, राशन, तेल महंगा कर महंगाई की मार से हिमाचल प्रदेश की जनता की कमर को तोड़ दिया। आपदा प्रबंधन की दृष्टि से यह सरकार पूरी तरह फेल साबित हुई है, आपसी विरोधाभास के चलते हिमाचल प्रदेश की जनता प्रभावित हुई है। 
उन्होंने कहा कि यदि प्रदेश सरकार दिन प्रतिदिन रोजमर्रा की चीजों के मूल्य में इसी तरह इजाफा करती रही तो जल्दी ही जनता लोकसभा चुनावों में इसका जबाब इन्हें दे देगी। अपनी गारंटीयों को पूरा करने के लिए जनता के साथ ऐसा भद्दा मज़ाक का भाजपा  पुरजोर से विरोध करती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow