दर्शन सेवा के तहत धार्मिक स्थालों को जोड़ने के लिए चलाई जाएंगी 175 बसें : मुकेश अग्निहोत्री

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ईसपुर में स्थित शीतला माता मंदिर सभी लोगों की आस्थाओं व मान्यताओं का प्रतीक है जिसके निर्माण पर लगभग 5 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह मंदिर निर्माण के लिए गंभीर है और इसके लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं तथा आने वाले समय में यहां पर एक भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि शीतला माता मंदिर से दमामियां सड़क का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा

Jan 22, 2024 - 17:53
 0  13
दर्शन सेवा के तहत धार्मिक स्थालों को जोड़ने के लिए चलाई जाएंगी 175 बसें : मुकेश अग्निहोत्री
यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना  22-01-2024
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि ईसपुर में स्थित शीतला माता मंदिर सभी लोगों की आस्थाओं व मान्यताओं का प्रतीक है जिसके निर्माण पर लगभग 5 करोड़ रूपये खर्च किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि वह मंदिर निर्माण के लिए गंभीर है और इसके लिए व्यापक कदम उठाए जा रहे हैं तथा आने वाले समय में यहां पर एक भव्य मंदिर बनकर तैयार होगा। उन्होंने कहा कि शीतला माता मंदिर से दमामियां सड़क का निर्माण कार्य तीव्र गति से किया जा रहा है। 
उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को इस सड़क पर निर्मित होने वाली पुलियों व डंगों का निर्माण करने के भी निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय लोगों से भी आग्रह किया कि इस पुनीत कार्य को करने के लिए अपना महत्वपूर्ण सहयोग दें। उन्होंने पीडब्ल्यूडी विभाग को निर्देश दिए कि पूर्ण श्रद्धा के साथ मंदिर निर्माण कार्य करें ताकि आने वाले समय यह मंदिर लोगों के लिए भव्यता का प्रतीक बने। 
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि दर्शन सेवा के तहत प्रदेश के विभिन्न धार्मिकों स्थलों के साथ.साथ अन्य राज्यों के धार्मिक स्थलों को जोड़ने के लिए लगभग 175 बसें चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए हरिद्वार के लिए 45 बसे तथा अयोध्या के लिए 6 बसे चलाई जाएंगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश के मंदिरों का सौंर्दीयकरण तीव्रता से किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी में रोप.वे भी बनाया जाएगा। 
उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी में श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मुबारिकपुर से लेकर चिंतपूर्णी मंदिर तक एलईडी स्थापित की जा रही हैं। इसके अतिरिक्त श्रद्धालुओं को हवन यज्ञ प्रसाद व जागरण जैसी ऑनलाइन सुविधाएं भी प्रदान की जा रही है। उन्होंने बताया कि चिंतपूर्णी में शुरू की गई दर्शन पर्ची प्रणाली के तहत 6 माह के भीतर मंदिर को लगभग 5 करोड़ रूपये की आय हुई है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow