श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए अयोध्या धाम के लिए हिमाचल से चलेगी बस : अग्निहोत्री

अयोध्या धाम के लिए हिमाचल से बस चलेगी। कोशिश रहेगी कि रामलला के दर्शन करने के लिए जाने वाले हिमाचल के श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले। इसके लिए भविष्य में प्रयास किए जाएंगे

Jan 22, 2024 - 14:06
 0  10
श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा देने के लिए अयोध्या धाम के लिए हिमाचल से चलेगी बस : अग्निहोत्री

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना     22-01-2024

अयोध्या धाम के लिए हिमाचल से बस चलेगी। कोशिश रहेगी कि रामलला के दर्शन करने के लिए जाने वाले हिमाचल के श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा मिले। इसके लिए भविष्य में प्रयास किए जाएंगे। जल्द ही पूरा मंत्रिमंडल अयोध्या जाकर रामलला के दर्शन कर आशीर्वाद भी लेगा। 

यह बात उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने ऊना में कही। कहा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर बना है। रामलला विराजमान हो रहे हैं, यह खुशी व प्रसन्नता का विषय है। श्रीराम मंदिर के लिए ऐतिहासिक काम पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी के प्रधानमंत्री रहते हुए किया गया, ताले उस समय खुलवाए गए थे।

उन्होंने कहा कि सभी अपने-अपने घरों में दीपमाला करें। अग्निहोत्री ने कहा कि वह भी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के समय ईसपुर के शीतला माता मंदिर में उपस्थित रहेंगे, जहां भंडारे का आयोजन भी किया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow