धर्मशाला रवाना होने से पहले सीएम सुक्खू ने जाखू मंदिर में पत्नी संग की पूजा अर्चना 

मुख्यमंत्री सुक्खू ने धर्मशाला रवाना होने से पहले शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में पत्नी के साथ पूजा की

Dec 11, 2023 - 13:11
 0  30
धर्मशाला रवाना होने से पहले सीएम सुक्खू ने जाखू मंदिर में पत्नी संग की पूजा अर्चना 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     11-12-2023

सत्ता में आने से पहले दस गारंटियों का वादा करने वाली हिमाचल प्रदेश की सुखविंद्र सिंह सुक्खू सरकार आज एक साल का कार्यकाल पूरा होने का धर्मशाला में जश्न मना रही है। सोमवार सुबह मुख्यमंत्री सुक्खू ने धर्मशाला रवाना होने से पहले शिमला के प्रसिद्ध जाखू हनुमान मंदिर में पत्नी के साथ पूजा की। 

दोपहर करीब 12:00 मुख्यमंत्री धर्मशाला रवाना हुए। वहीं, कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के समारोह में शामिल होने को लेकर अभी भी स्थिति स्पष्ट नहीं हुई है।समारोह में मुख्यमंत्री से पहले विधायक केवल पठानिया, विशाल चंबियाल के बाद घुमारवीं के विधायक राजेश धर्माणी ने संबोधित किया। 

सरकार के एक साल का जश्न मनाने के लिए धर्मशाला में बड़ी संख्या में प्रदेश भर से लोग पहुंचे हैं। मौसम भी साफ बना हुआ है। होर्डिंग्स के माध्यम से सरकार की उपलब्धियों और कांग्रेस की नीतियों को बताया गया है। विभिन्न विभागों की ओर से जगह-जगह स्वागत के लिए तोरणद्वार भी बनाए गए हैं। पुलिस ग्राउंड में पार्टी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, वर्तमान अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के 25 फुट ऊंचे भी कटआउट लगाए गए हैं। 

समारोह के लिए लगभग 80 फुट लंबा और 30 फुट चौड़ा मंच बनाया गया है। पांच पंक्तियों में करीब 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। पहली दो पंक्तियों में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के पदाधिकारियों, मुख्यमंत्री और प्रदेश के वरिष्ठ नेताओं व मंत्रियों के बैठने की व्यवस्था की गई है। मुख्य मंच के सबसे पीछे बड़ी स्क्रीन लगाई गई है। मुख्य मंच के सामने सांस्कृतिक दल प्रस्तुतियां देंगे। वीआईपी के अलग से बैठने या बातचीत करने के लिए दो ग्रीन रूम भी बनाए गए हैं। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow