विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर जल्द ही पैनारमिक विस्ताडोम कोच आएंगे नजर 

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर जल्द ही पैनारमिक विस्ताडोम कोच दौड़ते दिखाई देंगे। रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) कपूरथला की ओर से आधुनिक कोच तैयार

Mar 19, 2024 - 11:25
 0  20
विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर जल्द ही पैनारमिक विस्ताडोम कोच आएंगे नजर 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला  19-03-2024

विश्व धरोहर कालका-शिमला रेलवे ट्रैक पर जल्द ही पैनारमिक विस्ताडोम कोच दौड़ते दिखाई देंगे। रेल कोच फैक्टरी (आरसीएफ) कपूरथला की ओर से आधुनिक कोच तैयार कर दिए हैं। पहले चरण में सात कोच आरसीएफ ने निर्मित किए हैं। 

जल्द ही यह कोच कपूरथला से कालका रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इसके लिए इन दिनों कवायद चली हुई है। कालका में स्टेशन निर्माण से कोच ट्रेन भेजने में दिक्कत आ रही है। अब सड़क से कोच भेजने की तैयारी की जा रही है।

कालका रेलवे स्टेशन पर सभी कोच पहुंचने के बाद फिर से ट्रायल शुरू हो गए हैं। ट्रायल के सफल होने के बाद यात्रियों को सुविधा दी जाएगी। रेल कोच फैक्टरी की ओर से एसी और नॉन एसी बोगियां तैयार की गई हैं। इसमें रेस्तरां की सुविधा भी दी जाएगी। साथ ही इसमें कई अन्य नई सुविधाओं को भी जोड़ा गया है। 

यात्रियों की सुरक्षा को भी बागी में बढ़ाया गया है। रेलवे बोर्ड की ओर से बीते वर्ष पैनारमिक विस्ताडोम के दो कोच का ट्रायल किया था। इस कोच को पहले खाली दौड़ाया था। इसके बाद चेयर लगाकर चलाया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow