ध्वस्त हो रही कानून व्यवस्था, झूठी गरंटियों,माफिया राज के खालफ भाजपा ने विधानसभा को घेरा

भाजपा हिमाचल प्रदेश में शिमला मैदान में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जिसमें भाजपा का शीश नेतृत्व उपस्थित रहा। हजार कार्यकराओ के साथ भाजपा ने विधान सभा की तरफ चार्ज किया

Sep 25, 2023 - 15:34
Sep 25, 2023 - 15:41
 0  57
ध्वस्त हो रही कानून व्यवस्था, झूठी गरंटियों,माफिया राज के खालफ भाजपा ने विधानसभा को घेरा

सोनिया गांधी को भेजो न्यूज, तेरे बल्ब जोगाए फ्यूज के नारे से गूंज उठा चौड़ा मैदान

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      25-09-2023

भाजपा हिमाचल प्रदेश में शिमला मैदान में विशाल धरना प्रदर्शन का आयोजन किया जिसमें भाजपा का शीश नेतृत्व उपस्थित रहा। हजार कार्यकराओ के साथ भाजपा ने विधान सभा की तरफ चार्ज किया।  धरने के अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने की उनके साथ प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, सुरेश कश्यप, सिकंदर कुमार, इंदु गोस्वामी, बिहारी लाल शर्मा, त्रिलोक कपूर, सभी विधायक और प्रदेश पाधिकारी उपस्थित रहे। 

भाजपा नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा चुनाव के समय झूठे वादों और गारंटियों से जनता को गुमराह करके सत्ता में आई कांगे्रस का असली चेहरा 9 महीनों में ही बेनकाब हो गया है। इस सरकार का न तो कोई विजन है और न ही कोई प्राथमिकता। सत्ता के मजे ले रही इस सरकार को जनता की पीड़ा का भी कोई अहसास या परवाह नहीं है। 

आपदा पीड़ितों की सही मायनों में मदद करने के बजाए कांग्रेस सरकार का फोकस इस बात पर रहा कि त्रासदी की वजह से राजनीतिक नुकसान से कैसे बचा जाए। कोई भी सरकार देश या प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए बनती है, लेकिन हिमाचल में कांग्रेस की सरकार इस पर्वतीय राज्य को पीछे धकेलने का काम कर रही है।

शिमला में आक्रोश रैली में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कहा कि 9 महीने पहले सत्ता में आई कांग्रेस ने एक भी फैसला जनहित में नहीं लिया। उसने कदम-कदम पर जनविरोधी फैसले लिए। भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट नहीं निकाले जा रहे हैं। कोरोना के समय नियुक्त किए गए लगभग 1800 कर्मचारियों को नौकरी से हटाने के नोटिस जारी हो चुके हैं। इसी तरह पीडब्ल्यूडी और आईपीएच समेत कई अन्य विभागों और संस्थानों से हजारों आउटसोर्स कर्मचारियों को घर भेज दिया गया। 

इसके चलते प्रदेश में अराजकता का माहौल है। सीमा शुल्क, टोल बैरियरों पर उठ रहे विवादों से प्रदेश के टैक्सी व ट्रक चालकों तथा औद्योगिक घरानों को आर्थिक नुकसान झेलना पड़ रहा है। बिगड़ती कानून व्यवस्था मौजूदा सरकार की एक बड़ी नाकामी है। प्रदेश में कानून व्यवस्था का पूरी तरह से जनाजा निकल गया है। 

आलम यह है कि असामाजिक तत्व बेखौफ होकर दिन-दिहाड़े आपराधिक वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जिससे देवभूमि हिमाचल की छवि  दागदार हो रही है। कांग्रेस सरकार के राज में प्रदेश की महिलाओं से हो रही निर्लज्जता और घिनौनी हरकतें प्रदेश को शर्मसार कर रही हैं। इसका एक जीता-जागता उदाहरण मुख्यमंत्री के गृह जिला में भी सामने आया है। कांग्रेस शासनकाल में आए दिन कानून की धज्जियां सरेआम उड़ रही हैं।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के समय लोगों की मांग और जरूरत के आधार पर खोले गए 1000 से अधिक संस्थानों को इस सरकार ने राजनीतिक द्वेष और बदले की भावना से काम करते हुए बिना सोचे-समझे बंद कर दिया। अब उन्हीं को दोबारा खोलने की घोषणा करके यह सरकार अपनी जगहंसाई करवा रही है। 

हिमाचल के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि लोगों और कर्मचारियों को 9 महीने में ही सरकार के खिलाफ सड़कों पर उतरना पड़ रहा है। भाजपा की आक्रोश रैली से पहले से ही सरकार के खिलाफ आए दिन जमकर नारेबाजी हो रही है। सरकार के भेदभावपूर्ण कार्यों, मंहगाई, बिगड़ती कानून व्यवस्था, महिलाओं पर अत्याचार तथा आपदा राहत में बंदरबांट के विरोध और पहली केबिनेट में एक लाख युवाओं को रोजगार देने, महिलाओं को प्रतिमाह 1500 रुपये देने, 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने तथा किसानों से गोबर खरीदने जैसे वादों और गारंटियों का स्मरण करवाने के लिए भाजपा ने आक्रोश रैली के माध्यम से सभी वर्गों की आवाज बुलंद की है। 

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा हिमाचल प्रदेश के इतिहास में ऐसा पहली बार हुआ है कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बने अभी 10 माह का समय पूरा हुआ है और 10 माह के भीतर ही जनता के बीच सरकार के प्रति इतना रोष है। यह रोष शिमला में आए हजारों कार्यकर्ताओं के चेहरों से साफ झलक रहा है और इससे पता चलता है कि कांग्रेस की सरकार अब जल्द ही सत्ता से दूर होने वाली है। 

कांग्रेस ने सत्ता में आने से पहले कहा था कि जैसे ही वह सत्ता में आएंगे तो प्रदेश की 22 लाख बहनों को हर महीने 1500 रुपए की राशि जारी की जाएगी। कांग्रेस सरकार के मुखिया मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह पर बरसते हुए प्रदेश अध्यक्ष डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि वह जब लाहौल स्पीति के स्पीति घाटी दौरे पर गए थे। 

डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह ने मणिपुर मामले में तो खूब शोर मचाया। लेकिन उनके अपने गृह जिला में ही एक महिला के बाल काटे गए और उसका मुंह काला कर उसे पूरे इलाके में घुमाया गया। इससे बड़ी शर्मनाक घटना और क्या हो सकती है। अब तो उनका गृह जिला हमीरपुर ही मणिपुर बन गया। ऐसे में सरकार के द्वारा क्या कार्रवाई की गई। ताकि प्रदेश में माताएं बहने सुरक्षित रह सके।

प्राकृतिक आपदा से पीड़ित लोगों को सरकार ना तो राहत दे पा रही है और ना ही उन्हें दोबारा घर बनाने के लिए जमीन उपलब्ध करवा पा रही है। डॉ राजीव बिंदल ने कहा कि अगर कांग्रेस के नेताओं से सरकार नहीं संभालती है। तो वह उसे तुरंत छोड़ दें और भाजपा उन्हें प्रदेश में सरकार का  सही संचालन करके बताएगी।

हिमाचल भाजपा प्रदेश प्रभारी अविनाश राय खन्ना ने प्रदेश सरकार के कार्यों की जमकर भर्त्सना की और प्रदेश की जनता के ऊपर थोपे जा रहे अनर्गल फैसलों पर बाज़ आने की सलाह दी उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश की महिलाओं को "नारी शक्ति वंदन" सम्मान देकर सँवारा है वहीं हिमाचल में कांग्रेस सरकार ने प्रदेश की महिलाओं से किये गए वादे को नकारा है । 

भाजपा ने जयराम ठाकुर के कार्यकाल में उद्भित काम किया और 1000 से ज्यादा सस्थान खोले जो इस सरकार ने बंद कर दिए। जनता मांगे हिसाव क्यों किया है विश्वासघात। 

प्रदेश की महिलाओं के साथ किये गए धोखे  का एकमुश्त हिसाब लिया जाएगा जिससे सुख की सरकार दुःख में परिवर्त्तित हो जाएगी आज प्रदेश की नारी शक्ति सजग और अपने अधिकारों के प्रति भी जागरूक है। उन्होंने कहा कि महिलाओं के विरोध की आवाज़ इतनी बुलंद हैं कि शिमला के विधानसभा से उठ कर यह कांग्रेस के बहरे आलाकमान सोनिया, प्रियंका तक पहुंचेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow