नए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 25 जनवरी से अभियान छेड़ेगा राज्य निर्वाचन आयोग

राज्य निर्वाचन आयोग नए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान छेड़ेगा। यह अभियान इसी महीने 25 जनवरी से शुरू होगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर निर्वाचन आयोग प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर नए मतदाताओं को जागरूक करेगा

Jan 12, 2024 - 19:32
Jan 12, 2024 - 20:55
 0  7
नए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 25 जनवरी से अभियान छेड़ेगा राज्य निर्वाचन आयोग

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    12-01-2024

राज्य निर्वाचन आयोग नए मतदाताओं को जागरूक करने के लिए अभियान छेड़ेगा। यह अभियान इसी महीने 25 जनवरी से शुरू होगा। राष्ट्रीय मतदाता दिवस के मौके पर निर्वाचन आयोग प्रदेश की अलग-अलग जगहों पर नए मतदाताओं को जागरूक करेगा। 

निर्वाचन आयोग ने पूरे प्रदेश में अभियान चलाने को लेकर अधिकारियों को जागरूक रहने के निर्देश जारी किए हैं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग के अनुसार आगामी दिनों में लोकसभा चुनाव को लेकर गतिविधियां तेज होंगी। इसमें मतदाताओं को उनके मतदान के लिए जागरूक किया जाएगा। 

25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस (नेशनल वोटर्स डे) मनाया जाएगा। इसमें अधिक युवा मतदाताओं को राजनीतिक प्रक्रिया में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। प्रदेश में अक्तूबर के समय 68 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियों में कुल 54 लाख 97 हजार 216 मतदाताओं के नाम दर्ज थे। 

इसके अलावा 46 हजार 97 मतदाताओं के नाम मृत्यु या स्थान परिवर्तन पंजीकरण आदि के कारण मतदाता सूची से हटा दिए गए हैं। इस तरह मतदाता सूची में कुल 58 हजार 785 मतदाताओं की बढ़ोतरी हुई है। प्रदेश में अंतिम रूप में प्रकाशित मतदाता सूची में कुल 66 हजार 756 मतदाता दर्ज हैं। 

उन्होंने यह भी बताया कि प्रदेश में समस्त विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की फोटो युक्त मतदाता सूचियों में अब कुल 55 लाख 56 हजार एक मतदाता पंजीकृत हैं। इसमें 28 लाख सात हजार 387 पुरुष और 27 लाख 48 हजार 578 महिलाएं जबकि 36 थर्ड जेंडर हैं। लोकसभा चुनाव से पहले नए मतदाताओं को जागरूक किया जाएगा। उन्हें पहली बार मतदान करने और ईवीएम के इस्तेमाल की पूरी जानकारी दी जाएगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow