अयोध्या में होने वाले राम मंदिर समारोह में शिमला से असंख्य लोग लेंगे भाग 

भारतीय जनता पार्टी शिमला जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय दीप कमल चक्कर में किया गया। जिसमें विशेष रूप से संसदीय क्षेत्र शिमला के प्रभारी डॉ. राजीव सेजल, सह-प्रभारी संजय सूद, जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने शिरकत की

Jan 12, 2024 - 19:35
 0  26
अयोध्या में होने वाले राम मंदिर समारोह में शिमला से असंख्य लोग लेंगे भाग 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    12-01-2024

भारतीय जनता पार्टी शिमला जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन भाजपा कार्यालय दीप कमल चक्कर में किया गया। जिसमें विशेष रूप से संसदीय क्षेत्र शिमला के प्रभारी डॉ. राजीव सेजल, सह-प्रभारी संजय सूद, जिला अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने शिरकत की।

बैठक में जिला भाजपा के तीन मंडलों से राम जन्मभूमि पर अयोध्या में मनाए जाने वाले भव्य समारोह में भाग लेने के लिए लोगों को प्रेरित करने पर विचार किया गया। जिला भाजपा अध्यक्ष प्रेम ठाकुर ने कहा कि भाजपा जिला शिमला से भारी संख्या में लोग अयोध्या जाएंगे। 

इसके अतिरिक्त आगामी लोकसभा चुनाव में भाजपा संगठनात्मक जिला शिमला से भाजपा को लीड दिलाना प्रमुख लक्ष्य है, जिसके लिए पार्टी कार्यकर्ता बूथ पर केंद्र सरकार की नीतियों व कार्यक्रमों के बारे जानकारी देगी।

बैठक में पूर्व जिला भाजपा अध्यक्ष रवि मेहता, मीडिया प्रभारी करण नंदा, संजीव देष्टा, प्रेम चैहान, राजीव पंडित, शिमला जिला से प्रदेश के पदाधिकारी सदस्य, जिला पदाधिकारी, जिला सदस्य, सभी मोर्चो और प्रकोष्ठों के जिला पदाधिकारी, तीनों मंडलों के अध्यक्ष मौजूद रहें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow