नववर्ष के स्वागत के लिए हिमाचल पूरी तरह तैयार, पर्यटकों के लिए 24 घंटे खुलेंगे रेस्तरां-ढाबे

नववर्ष के स्वागत के लिए हिमाचल तैयार है। कसौली, चायल और डलहौजी सैलानियों से पैक हो गए हैं। राजधानी शिमला और मनाली के होटलों में 80 से 85 फीसदी कमरे बुक हैं। खज्जियार के होटलों में 85 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी है

Dec 31, 2023 - 13:23
 0  20
नववर्ष के स्वागत के लिए हिमाचल पूरी तरह तैयार, पर्यटकों के लिए 24 घंटे खुलेंगे रेस्तरां-ढाबे

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     31-12-2023

नववर्ष के स्वागत के लिए हिमाचल तैयार है। कसौली, चायल और डलहौजी सैलानियों से पैक हो गए हैं। राजधानी शिमला और मनाली के होटलों में 80 से 85 फीसदी कमरे बुक हैं। खज्जियार के होटलों में 85 प्रतिशत तक ऑक्यूपेंसी है। सैकड़ों पर्यटक शनिवार देर शाम तक डलहौजी, खज्जियार पहुंच चुके हैं। 

सिरमौर के होटलों में 80 फीसदी एडवांस बुकिंग हुई है। रेणुका के अलावा नौहराधार, हरिपुरधार का पर्यटक रुख कर रहे हैं। नए साल पर प्रदेश के पर्यटन स्थलों पर क्रिसमस से ज्यादा सैलानियों के आने का अनुमान है। क्रिसमस पर प्रदेश में करीब पांच लाख सैलानी पहुंचे थे। पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने से कालका-शिमला और मंडी-मनाली एनएच पर जाम लगना शुरू हो गया है। 

नववर्ष के लिए शिमला के रिज मैदान और मनाली मालरोड पर खास इंतजाम किए गए हैं। सैलानियों की सुविधा के लिए रेस्तरां और ढाबे 24 घंटे खुले रहेंगे। अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के इंतजाम किए गए हैं।

31 दिसंबर को पर्यटन विकास निगम और निजी होटलों में खास आयोजन होंगे। भागसू और मनाली क्वीन का होगा चयन। होटलों में डांस, गाला डिनर और बोन फायर के खास प्रबंध किए गए हैं।  

कालका-शिमला ट्रैक से आने वाली सभी ट्रेनें 5 जनवरी तक बुक हैं। पर्यटक वाहनों की संख्या बढ़ने पर मैक्लोडगंज पहुंचने के लिए रविवार को वनवे व्यवस्था लागू होगी। शिमला में अगर भीड़ ज्यादा हुई तो प्लान-बी लागू होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow