नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 6.84 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

नूरपुर पुलिस टीम के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस की टीम ने शनिवार देर रात को डमटाल में एक युवक को 6.84 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार

Dec 31, 2023 - 13:28
 0  59
नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई, 6.84 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार

यंगवार्ता न्यूज़ - जवाली     31-12-2023

प्रदेश में नशे की तस्करी के मामले लगातार सामने आ रहे है। वहीं नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत नूरपुर पुलिस टीम के हाथ एक और सफलता लगी है। पुलिस की टीम ने शनिवार देर रात को डमटाल में एक युवक को 6.84 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। 

आरोपी की पहचान सुखदेव उर्फ नानकू पुत्र गुरदयाल निवासी डमटाल के तौर पर हुई है। पुलिस ने मौके पर कार्रवाई करते हुए चिट्टे को कब्जे में लेकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

मामले की पुष्टि करते हुए एसपी नूरपुर अशोक रतन ने बताया कि आरोपी के खिलाफ अलग-अलग थानों में 10 केस दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow