मोदी के मन की बात के बाद जेपी नड्डा और योगी ने किन मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा जानिए 

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 108 वें संस्करण को सुना। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल में मन की बात का सजीव प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में 2023 की उपलब्धियों की चर्चा की

Dec 31, 2023 - 17:56
 0  54
मोदी के मन की बात के बाद जेपी नड्डा और योगी ने किन मुद्दों पर की विस्तृत चर्चा जानिए 

न्यूज़ एजेंसी - लखनऊ   31-12-2023
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात के 108 वें संस्करण को सुना। ट्रांसपोर्ट नगर स्थित एक होटल में मन की बात का सजीव प्रसारण किया गया। प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में 2023 की उपलब्धियों की चर्चा की। 
वहीं उन्होंने अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के स्टार्टअप्स की चर्चा करते हुए इसे लाइफस्टाइल हेल्थ इनोवेशन की दिशा में बड़ा कदम बताया। लाइफस्टाइल डिजीज पर विशेष रूप से चर्चा करते हुए पीएम ने फिट इंडिया मूवमेंट की भी चर्चा की। वहीं इंटरनेशनल ईयर ऑफ मिल्लेट्स में लखनऊ के किरोज फूड्स , प्रयागराज के ग्रैंड मिल्लेट्स और न्यूट्रास्यूटिकल्स जैसे कई स्टार्टअप्स की तारीफ भी की। 
प्रधानमंत्री ने हाल ही में काशी तमिल संगम के दौरान एआई तकनीक की मदद से हुए उनके रियल टाइम हिन्दी और तमिल संबोधन को भी क्रांतिकारी बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि काशी तमिल संगम में हुए इस इनोवेशन से आने वाले समय में स्कूलों, अस्पतालों और न्यायालयों में बहुभाषीय संवाद कायम करने में बहुत मदद मिलेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow