नहीं रहे 24 वर्षीय दिव्यांग विश्नोई , अहमदाबाद में हुई नाहन के युवक की मौत 

जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के  24 वर्षीय दिव्यांश बिश्नोई की अहमदाबाद में अचानक मृत्यु हो गई। दिव्यांश बिश्नोई की मृत्यु की सूचना से पूरा शहर स्तब्ध रह गया है। जानकारी के मुताबिक नाहन के आकाश बिश्नोई और शालू परमार बिश्नोई का 24 वर्षीय बेटा दिव्यांश बिश्नोई ने हाल ही में अपने करियर की शुरुआत की थी और अहमदाबाद की एक प्रतिष्ठित कंपनी में उन्हें नौकरी लगी थी।

Jun 17, 2024 - 19:24
 0  105
नहीं रहे 24 वर्षीय दिव्यांग विश्नोई , अहमदाबाद में हुई नाहन के युवक की मौत 
यंगवार्ता न्यूज़ - नाहन  17-06-2024
जिला सिरमौर के मुख्यालय नाहन के  24 वर्षीय दिव्यांश बिश्नोई की अहमदाबाद में अचानक मृत्यु हो गई। दिव्यांश बिश्नोई की मृत्यु की सूचना से पूरा शहर स्तब्ध रह गया है। जानकारी के मुताबिक नाहन के आकाश बिश्नोई और शालू परमार बिश्नोई का 24 वर्षीय बेटा दिव्यांश बिश्नोई ने हाल ही में अपने करियर की शुरुआत की थी और अहमदाबाद की एक प्रतिष्ठित कंपनी में उन्हें नौकरी लगी थी। 
अभी करियर की शुरुआत किए हुए महीना भी नहीं हुआ था कि परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट गया। गौर हो कि दिव्यांश बिश्नोई के पिता आकाश बिश्नोई और मां शालू परमार बिश्नोई दोनों ही शिक्षा विभाग में कार्यरत है। जानकारी के मुताबिक दिव्यांश बिश्नोई ने कैरियर अकादमी स्कूल नहं से जमा दों की परीक्षा पास की थी। उसके बाद उसने चेन्नई से बीटेक और पुणे से एमबीए की डिग्री हासिल की। 6 जून को अहमदाबाद की एक मल्टीनेशनल कंपनी में उन्हें नौकरी लगी थी , लेकिन समय को कुछ और ही मंजूर था। 
दिव्यांश के मृत्यु की खबर सुनते ही परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मृतक युवक का पार्थिव शरीर मंगलवार देर शाम तक जिला मुख्यालय नाहन में पहुंचने की उम्मीद है। उसके बाद ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। दिव्यांश बिश्नोई की मृत्यु पर जिला सिरमौर गैर शिक्षक कर्मचारी संघ और अन्य शिक्षक संगठनों ने भी गहरा दुख प्रकट किया है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow