पहली दिसंबर से आवाजाही के लिए बंद किया जायेगा ऐतिहासिक चौगान मैदान 

चंबा के ऐतिहासिक चौगान नंबर एक को लोगों की आवाजाही और विभिन्न  गतिविधियों के आयोजन के लिए 1 दिसंबर 2023 से  प्रतिबंधित किया गया है। 

Nov 16, 2023 - 19:27
 0  189
पहली दिसंबर से आवाजाही के लिए बंद किया जायेगा ऐतिहासिक चौगान मैदान 
यंगवार्ता न्यूज़ - चंबा  16-11-2023
चंबा के ऐतिहासिक चौगान नंबर एक को लोगों की आवाजाही और विभिन्न  गतिविधियों के आयोजन के लिए 1 दिसंबर 2023 से  प्रतिबंधित किया गया है। 
ज़िला दंडाधिकारी अपूर्व देवगन ने इस संदर्भ में आदेश जारी  किए हैं। यहां खास यह है कि चौगान में लगाई गई दुर्वा घास को हर साल अंकुरण के लिए सर्दियों के दौरान लोगों की आवाजाही और विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के लिए  बंद रखा जाता है।
इस दौरान चौगान का रखरखाव किया जाता है तथा ये सुनिश्चित बनाया जाता है कि चौगान  हरा-भरा  रहे। आदेश  के उल्लंघन की अवस्था में निर्धारित नियमों के अनुरूप कार्रवाई का प्रावधान भी रखा गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow