पहली सितंबर से फिर शुरू होगी जुलाई माह से बंद धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई सेवा  

पर्यटन के ऑफ सीजन में जुलाई माह से बंद धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई सेवा पहली सितंबर से फिर शुरू होने जा रही है। इस फ्लाइट के शुरू होने से चंडीगढ़ और धर्मशाला के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी

Aug 18, 2023 - 13:01
 0  7
पहली सितंबर से फिर शुरू होगी जुलाई माह से बंद धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई सेवा  

यंगवार्ता न्यूज़ - धर्मशाला     18-08-2023

पर्यटन के ऑफ सीजन में जुलाई माह से बंद धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई सेवा पहली सितंबर से फिर शुरू होने जा रही है। इस फ्लाइट के शुरू होने से चंडीगढ़ और धर्मशाला के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी। इस फ्लाइट को एलायंस एयर विमानन कंपनी शुरू करेगी। 

सुबह 9.45 बजे गगल तो 10.55 बजे चंडीगढ़ से यह विमान उड़ान भरेगा। जानकारी के अनुसार धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई रूट पर एकमात्र सीधी उड़ान को जुलाई में बंद करने से इस रूट पर हवाई सफर करने वाले यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।

इस दौरान चंडीगढ़ जाने वाले यात्रियों को या तो हेली टैक्सी के माध्यम से वाया शिमला होकर चंडीगढ़ पहुंचना पड़ रहा था या फिर उन्हें अन्य माध्यमों से चंडीगढ़ और धर्मशाला पहुंचना पड़ रहा था। इसके चलते जहां उनका समय बर्बाद हो रहा था। 

वहीं उन्हें आर्थिक हानि भी झेलनी पड़ रही थी, क्योंकि कनेक्टिड फ्लाइट का किराया 10 से 15 हजार रुपये तक है, जबकि गगल एयरपोर्ट से चंडीगढ़ के लिए हेली टैक्सी सप्ताह में मात्र तीन दिन ही उड़ान भरती है। 

हेली टैक्सी में चंडीगढ़ पहुंचने वाले यात्रियों को 6800 रुपये तक चुकाने पड़ रहे थे। अब पहली सितंबर से शुरू होने वाली इस फ्लाइट सीधी फ्लाइट से चंडीगढ़-धर्मशाला हवाई रूट के माध्यम से सफर करने वाले यात्रियों को खासा लाभ मिलेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow