छत्तीसगढ़ के सीएम ने प्रदेश के आपदा पीडितों की मदद के लिए 11 करोड़ की सहायता राशि देने का किया ऐलान 

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश के आपदा पीडितों की मदद के लिए 11 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया किया है। श्री बघेल ने आज ट्वीट कर इस राशि का ऐलान किया

Aug 18, 2023 - 13:20
 0  3
छत्तीसगढ़ के सीएम ने प्रदेश के आपदा पीडितों की मदद के लिए 11 करोड़ की सहायता राशि देने का किया ऐलान 

न्यूज़ एजेंसी - रायपुर     18-08-2023

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हिमाचल प्रदेश के आपदा पीडितों की मदद के लिए 11 करोड़ रुपए की सहायता राशि देने का ऐलान किया किया है। श्री बघेल ने आज ट्वीट कर इस राशि का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि हम सभी छत्तीसगढ़वासी इस विपदा में हिमाचल के लोगों के साथ खड़े हैं।

उन्होने कल ही फोन पर भी हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से बात की थी और कहा कि राज्य के आपदा पीडि़तों के साथ उनकी सरकार खड़ी है। उन्होंने श्री सुक्खू से हिमाचल प्रदेश के हालात की जानकारी ली थी। 

बघेल ने उनसे कहा कि पूरा देश हिमाचल प्रदेश के लोगों के साथ खड़ा है। हम सब सामूहिक एकजुटता के साथ आपदा का सामना करेंगे और सामान्य स्थिति की बहाली के लिए कार्य करेंगे। 

ज्ञातव्य हैं कि हिमाचल प्रदेश में पिछले दो महीने में भारी वर्षा और भूस्खलन से 325 से अधिक मौतें हो चुकी हैं और 30 से अधिक लोग लापता हैं। हजारों घर, दुकानें एवं होटल धराशायी हो गए है। कई राष्ट्रीय मार्ग बंद है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow