पहाड़ी दरकने से सैंज घाटी को जोड़ने वाला लारजी-सैंज मार्ग यातायात के लिए बंद 

कुल्लू की सैंज घाटी को जोड़ने वाला लारजी-सैंज मार्ग पहाड़ी दरकने से यातायात के लिए बंद हो गया है। संपागनी नामक जगह पर मंगलवार सुबह करीब 7:00 बजे अचानक पहाड़ी दरकने से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया

Dec 5, 2023 - 12:03
 0  12
पहाड़ी दरकने से सैंज घाटी को जोड़ने वाला लारजी-सैंज मार्ग यातायात के लिए बंद 

यंगवार्ता न्यूज़ - कुल्लू     05-12-2023

हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू की सैंज घाटी को जोड़ने वाला लारजी-सैंज मार्ग पहाड़ी दरकने से यातायात के लिए बंद हो गया है। संपागनी नामक जगह पर मंगलवार सुबह करीब 7:00 बजे अचानक पहाड़ी दरकने से बड़ी मात्रा में मलबा सड़क पर आ गया है।

इससे निगम की बसों के साथ कई वाहन फंस गए। सड़क के अवरूद्ध होने से आम लोगों के साथ सैंज स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोक निर्माण विभाग बंजार की टीम ने सड़क से पत्थरों व मलबा हटाने का काम शुरू कर दिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow