एक साल का कार्यकाल पूरा होने परहोने वाले जश्न से सांसद प्रतिभा सिंह अंजान

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर 11 दिसंबर को होने वाले समारोह से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह अंजान

Dec 5, 2023 - 12:11
 0  47
एक साल का कार्यकाल पूरा होने परहोने वाले जश्न से सांसद प्रतिभा सिंह अंजान

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     05-12-2023

हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार के एक साल का कार्यकाल पूरा होने पर 11 दिसंबर को होने वाले समारोह से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष और सांसद प्रतिभा सिंह अंजान हैं।  उन्होंने कहा कि समारोह को लेकर सरकार ने मुझसे कोई चर्चा नहीं की, न ही मुझे विश्वास में लिया गया।  

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के इस बयान ने हिमाचल के सर्द मौसम में राजनीति गरमा गई है। बीते कुछ माह से संगठन की अनदेखी को लेकर शिमला से दिल्ली तक लगातार आवाज उठाती रहीं प्रतिभा सिंह संसद के शीत सत्र में शामिल होने की जगह अपने संसदीय क्षेत्र के दौरे पर निकल गई हैं।

शिमला में पत्रकारों से बातचीत में प्रतिभा सिंह ने कहा कि प्रदेश में पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ताओं की लगातार अनदेखी से 2024 की डगर मुश्किल होगी। उन्होंने बेबाकी से कहा कि संगठन के काम करने पर ही सरकार बनती है। सरकार के होते हुए संगठन को नजरअंदाज किया जाना ठीक बात नहीं है। 

अच्छा होता कि मुख्यमंत्री संगठन के साथ तालमेल को बनाए रखते। वर्तमान में पार्टी कार्यकर्ता निराश हैं, उनके काम नहीं हो रहे। सुक्खू सरकार ने सीमित संसाधनाें से प्रभावितों को मदद पहुंचाई। आपदा राहत के लिए 4500 करोड़ का पैकेज देने के लिए सरकार बधाई की पात्र है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow