पांवटा साहिब में 45 वर्षीय प्रवासी मजदूर की हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में

सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में बिहार निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि देर रात आइसक्रीम बेचने वाले के साथ किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया

Jul 22, 2023 - 18:56
 0  2
पांवटा साहिब में 45 वर्षीय प्रवासी मजदूर की हत्या, आरोपी पुलिस गिरफ्त में


यंगवार्ता न्यूज़ - पांवटा साहिब  22-07-2023



सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में बिहार निवासी 45 वर्षीय व्यक्ति की हत्या का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि देर रात आइसक्रीम बेचने वाले के साथ किसी बात को लेकर मारपीट हुई थी। घायल को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया गया था।


उपचार के दौरान उसने दम तोड़ दिया है। मृतक की पहचान मनोरंजन ठाकुर (45) पुत्र बालेश्वर निवासी देवी बरेटा पोस्ट ऑफिस सेमापुर थाना बरारी जिला कटिहार बिहार के रूप मे हुई है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow