पावंटा साहिब के बीकेडी स्कूल में सुखमनी साहिब पाठ व गुरुवाणी कीर्तन का भव्य आयोजन....

उपमंडल पाँवटा साहिब के देवीनगर स्थित बी.के.डी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सुखमनी साहिब का पाठ और कीर्तन का आयोजन

Jan 6, 2024 - 19:39
 0  13
पावंटा साहिब के बीकेडी स्कूल में सुखमनी साहिब पाठ व गुरुवाणी कीर्तन का भव्य आयोजन....

अंकिता नेगी - पांवटा साहिब    06-01-2024

शनिवार को उपमंडल पाँवटा साहिब के देवीनगर स्थित बी.के.डी. सीनियर सेकेंडरी पब्लिक स्कूल के प्रांगण में सुखमनी साहिब का पाठ और कीर्तन का आयोजन किया गया।

बताते चले की हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी नव वर्ष के शुभारंभ पर विद्यालय की उन्नति, छात्रों के उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामना के लिए सुखमनी साहिब का पाठ व गुरुवाणी कीर्तन का आयोजन किया गया। सभी ने विद्यालय की उन्नति व कल्याण हेतु गुरू साहिब से अरदास की।

स्कूल प्रिंसिपल ने इस अवसर पर जानकारी दी कि विद्यालय के जिन 10 विद्यार्थियों को 04 जनवरी को हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा मेरिट में आने पर टेबलेट्स प्रदान किए गए।

विद्यालय के प्रधानाचार्य यशपाल सिंह सैनी तथा मैनेजमेंट के सभी सदस्यों ने उन विद्यार्थियों को बधाई दी। इस अवसर पर विद्यालय मैनेजमेंट के सभी सदस्य व गुरुद्वारा मेनेजमेंट प्रधान जोगा सिंह, कर्मवीर सिंह, नरेंद्र पाल सिंह सहोता तथा गुरुद्वारा के मैनेजर जगीर सिंह उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow