प्रदेश के अस्पतालों में जलजनित रोग के मामले आने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 

हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और अन्य अस्पतालों में जलजनित रोग के मामले बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन अस्पतालों में 18 से 20 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बरसात के मौसम में मटमैले पानी की सप्लाई के चलते यह रोग पनप रहा

Jul 23, 2024 - 11:40
 0  16
प्रदेश के अस्पतालों में जलजनित रोग के मामले आने से स्वास्थ्य विभाग अलर्ट 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    23-07-2024

हिमाचल प्रदेश के मेडिकल कॉलेजों और अन्य अस्पतालों में जलजनित रोग के मामले बढ़ रहे हैं। प्रतिदिन अस्पतालों में 18 से 20 मरीज उपचार के लिए पहुंच रहे हैं। बरसात के मौसम में मटमैले पानी की सप्लाई के चलते यह रोग पनप रहा है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने एडवाइजरी जारी की है। 

लोगों को साफ-सफाई और पानी उबालकर पीने की सलाह दी है। सरकार ने वरिष्ठ चिकित्सा अधीक्षक, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को भी अलर्ट किया है। 
ओपीडी में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के टेस्ट कराने को कहा गया है। अस्पताल प्रशासन को पर्याप्त मात्रा में दवाइयां उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। 

जलजनित रोगों से बचाव के लिए सरकार ने ब्लॉक और पंचायत स्तर पर जागरूकता अभियान शुरू कर दिया है। लोगों को बीमारी से जागरूक करने के लिए पंफ्लेट बांटे जा रहे हैं। इसमें जलजनित रोगों से बचने के उपाय सुझाए गए हैं। दूषित पाने के सेवन करने से जलजनित रोग होने की आशंका रहती है। 

अगर समय पर उपचार न किया जाए तो आंत्रशोथ, पीलिया, टाइफाइड होने का भी खतरा रहता है। स्वास्थ्य सचिव एम सुधा ने कहा कि जलजनित रोग के चलते एडवाइजरी जारी की है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow