प्रदेश के आठ जिलो में दो दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना 

मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में मौसम बदलने की संभावना है

Dec 10, 2023 - 19:35
 0  32
प्रदेश के आठ जिलो में दो दिन बारिश-बर्फबारी की संभावना 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला      10-12-2023

प्रदेश के सभी क्षेत्रों में सोमवार को मौसम साफ रहेगा। 12 और 13 दिसंबर को कुछ जगह बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। मध्य और उच्च पर्वतीय जिलों शिमला, सोलन, सिरमौर, मंडी, कुल्लू, चंबा, किन्नौर और लाहौल-स्पीति में मौसम बदलने की संभावना है। 

मैदानी जिलों ऊना, बिलासपुर, हमीरपुर और कांगड़ा में धूप खिली रहेगी। 14 दिसंबर से पूरे प्रदेश में मौसम साफ रहने का पूर्वानुमान है। रविवार को प्रदेश के सभी क्षेत्रों में मौसम साफ रहा। 

ऊना में अधिकतम तापमान 25.2, कांगड़ा-सुंदरनगर में 23.0, चंबा में 23.3, सोलन में 22.7, भुंतर में 21.5, नाहन 21.1, धर्मशाला में 21.0, मंडी में 18.8, शिमला में 15.7, डलहौजी में 13.2, मनाली में 12.9, कल्पा में 12.1 और केलांग में 5.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow