प्रदेश में बिना लाइसेंस मंडियों के बाहर चल रहा सेब का अवैध कारोबार 

प्रदेश में बिना लाइसेंस मंडियों के बाहर सेब का अवैध कारोबार चल रहा है। ठियोग की पराला फल मंडी के पास आढ़ती एसोसिएशन ने सेब की पेटियों से लदे तीन ट्राले पकड़े

Aug 10, 2023 - 13:45
 0  5
प्रदेश में बिना लाइसेंस मंडियों के बाहर चल रहा सेब का अवैध कारोबार 

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला     10-08-2023

प्रदेश में बिना लाइसेंस मंडियों के बाहर सेब का अवैध कारोबार चल रहा है। ठियोग की पराला फल मंडी के पास आढ़ती एसोसिएशन ने सेब की पेटियों से लदे तीन ट्राले पकड़े हैं। एसोसिएशन का आरोप है कि सरकार को बिना मार्केट फीस चुकाए अवैध कारोबार चल रहा है। 

सेब खरीद के एवज में बागवानों को 11 से 15 दिन बाद के चेक दिए जा रहे हैं, बाहरी राज्यों के गैर पंजीकृत खरीदार बागवानों से ठगी करेंगे और पैसा नहीं चुकाएंगे। 

हिमाचल प्रदेश आढ़ती एसोसिएशन के अध्यक्ष हरीश ठाकुर जिनके पास पराला मंडी के अध्यक्ष का भी कार्यभार है ने बताया कि छैला कैंची पराला सड़क पर बलसन का रहने वाला एक व्यक्ति उत्तर प्रदेश के कारोबारी के एजेंट के तौर पर अवैध तरीके से सेब खरीद कर रहा है।

राला मंडी सेब लेकर आ रहे बागवानों को रुकवा कर ऊंची कीमत के लालच में सेब खरीदा जा रहा है। इनके पास सेब खरीद का लाइसेंस भी नहीं है। पिछले कई दिनों से पराला मंडी के आढ़तियों को इसे लेकर शिकायतें मिल रही थीं। 

मंगलवार को एसोसिएशन के सदस्यों ने अवैध तरीके से खरीदे गए सेब के तीन ट्राले पकड़े। एपीएमसी सचिव, पुलिस और स्थानीय एसडीएम को मौके से ही शिकायत भी की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow