फैशन शो और पार्श्व गायिका महालक्ष्मी अय्यर के नाम रही तीसरी सांस्कृतिक संध्या   

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में आज उप मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहो0त्री मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान महापौर नगर निगम शिमला सुरिंदर चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे

Jun 18, 2024 - 09:48
 0  11
फैशन शो और पार्श्व गायिका महालक्ष्मी अय्यर के नाम रही तीसरी सांस्कृतिक संध्या   

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    18-06-2024

अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला 2024 की तीसरी सांस्कृतिक संध्या में आज उप मुख्यमंत्री, हिमाचल प्रदेश मुकेश अग्निहो0त्री मुख्यातिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान महापौर नगर निगम शिमला सुरिंदर चौहान भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। 

उपायुक्त एवं अध्यक्ष अंतर्राष्ट्रीय ग्रीष्मोत्सव शिमला आयोजन समिति अनुपम कश्यप ने मुख्यतिथि तथा अन्य अथितिगणों को सम्मानित किया। मुख्य आकर्षण फैशन शो और प्रसिद्ध पाश्र्व गायिक महालक्ष्मी अय्यर रहे, जिन्होंने अपनी प्रस्तुति से लोगों का मन मोह लिया। 

ग्रीष्मोत्सव में उत्तर क्षेत्र सांस्कृतिक केन्द्र पटियाला (एनजेडसीसी) के कलाकार प्रतिदिन बहरूपिया, कच्ची घोड़ी, वायोस्कोप व कठपुतली के रूप में लोगों का खूब मनोरंजन कर रहे हैं। 
आज ग्रीष्मोत्सव के तीसरे दिन राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लक्कड़ बाजार, राजकीय बालक वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला लाल पानी, जेसीवी स्कूल, 

डांस प्लेनेट, एनजेडसीसी पटियाला पंजाब (भांगड़ा और जिंदुआ), एनजेडसीसी पटियाला उत्तर प्रदेश के कलाकारों द्वारा (बरसाना की होली, मयूर नृत्य) प्रस्तुत किया गया। ग्रीष्मोत्सव में ऑडिशन में चयनित कलाकारों द्वारा भी नृत्य, गायन, भांगड़ा आदि गतिविधियां प्रस्तुत की गई।

ग्रीष्मोत्सव में अनुमोदित कलाकार हार्दिक निहाल्टा, नेहा दिक्षित और कार्तिक ठाकुर, काकू कंवर, सरला दांगी, डॉ. मदन झाल्टा, किशन वर्मा तथा तान्त्रा बॉयज ने अपनी मधुर आवाज से लोगों का खूब मनोरंजन किया और लोगों ने बहुत आनंद उठाया।इस दौरान वॉइस ऑफ़ शिमला के विजेता और उपविजेता नेहा दीक्षित और कार्तिक ठाकुर ने भी अपनी प्रस्तुति दी।

इस दौरान सचिव हिमाचल प्रदेश सरकार अभिषेक जैन, पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार गांधी, अतिरिक्त उपायुक्त अभिषेक वर्मा, आयुक्त नगर निगम शिमला भूपेन्द्र अत्री, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (कानून एवं व्यवस्था) अजीत भारद्वाज, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (प्रोटोकॉल) ज्योति राणा, सहायक आयुक्त गोपाल चंद शर्मा सहित अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow