बारू राम शर्मा बने नगर पालिका परिषद कर्मचारियों के मुखिया , सर्व सम्मती से चुने अध्यक्ष

नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब के कर्मचारियों की बैठक हुई, जिसमें सभी सेवा निवृत्त कर्मचारी व वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों ने भाग लिया। इस बैठक का आम उद्देश्य कार्यकारणी का गठन किया जाना था

Nov 18, 2023 - 19:52
 0  64
बारू राम शर्मा बने नगर पालिका परिषद कर्मचारियों के मुखिया , सर्व सम्मती से चुने अध्यक्ष

अंकिता नेगी -  पांवटा साहिब  18-11-2023

नगर पालिका परिषद पांवटा साहिब के कर्मचारियों की बैठक हुई, जिसमें सभी सेवा निवृत्त कर्मचारी व वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों ने भाग लिया। इस बैठक का आम उद्देश्य कार्यकारणी का गठन किया जाना था। 
जिसमें सर्वसम्मति से बारू राम शर्मा को अध्यक्ष , रामदयाल सिंह व बृजपाल सिंह को उपाध्यक्ष , शुशील मित्तल को सह सचिव, मधुकर शर्मा को कोशा अध्यक्ष , कमलेश ठाकुर , सचिव, विनोद कुमार मित्तल को सलाहकार के पद पर चुने गए व कार्यकारणी सदस्य में राजीव वर्मा , हसमत अली , 
सुमेर चन्द , नरेश कुमार , सुरेश कुमार , अलीजान व संगीत रानी कार्यकारी गठित करने का मुख्य उद्देश्य नगर परिषद के कर्मचारियों से सम्बंधित मुद्दों को सरकार तक पहुंचना। नगर पालिका परिषद के कर्मचारियों व सेवानिवृत्त कर्मचारी के अनेको मुद्दे ऐसे हैं जो सरकार के विचाराधीन है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow