बेहतर नहीं प्रदेश की आर्थिक स्थिति, राज्य सरकार को कर्ज की किस्त के लिए लेना पड़ रहा लोन : धूमल 

प्रदेश की आर्थिक स्थिति बेहतर स्थिति में नहीं है। राज्य सरकार को कर्ज की किस्त की अदायगी के लिए भी कर्ज लेने की नौबत बन गई

Nov 24, 2023 - 20:32
 0  34
बेहतर नहीं प्रदेश की आर्थिक स्थिति, राज्य सरकार को कर्ज की किस्त के लिए लेना पड़ रहा लोन : धूमल 

यंगवार्ता न्यूज़ - ऊना       24-11-2023

प्रदेश की आर्थिक स्थिति बेहतर स्थिति में नहीं है। राज्य सरकार को कर्ज की किस्त की अदायगी के लिए भी कर्ज लेने की नौबत बन गई है। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री प्रो. प्रेम कुमार धूमल ने ऊना सर्किट हाऊस में पत्रकारों के सवालों के जबाव देते हुए कही। 

उन्होंने कहा कि प्रदेश के कर्मचारियों का करोड़ों रुपए एरियर भुगतान अभी लंबित पड़ा हुआ है। प्रदेश सरकार इसे दे पाने की स्थिति में नहीं है। उन्होंने कहा कि उनके समय में तत्कालीन भाजपा सरकार ने कर्मचारियों को चौथा व पांचवा वेतन आयोग लागू किया था। 

जिसके तहत कर्मचारियों को करोड़ों रुपए के आर्थिक लाभ सरकार ने दिए थे। उस समय भाजपा सरकार ने एडवांस में ही कर्मचारियों को एरियर की अदायगी कर दी थी तथा कई कर्मचारी वर्गों को बाद में अधिक अदायगी होने के चलते रिफंड भी करने पड़े थे।

उन्होंने कहा कि अब स्थिति इससे बिलकुल उल्ट बनी हुई है। प्रदेश के कर्मचारियों को डीए की किस्त तक के लिए लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश की वित्तीय स्थिति को सुधारने के लिए संसाधनों को बढ़ाना पड़ेगा। फिजुलखर्ची पर भी लगाम लगानी होगी। प्रो. धूमल ने कहा कि केंद्र सरकार ने आपदा के दौरान प्रदेश को समूचित मदद प्रदान की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow