प्रदेश में 26 से 28 नवंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना 

हिमाचल प्रदेश में 26 नवंबर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से 26 से 28 नवंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान

Nov 24, 2023 - 20:25
 0  49
प्रदेश में 26 से 28 नवंबर तक मौसम खराब रहने की संभावना 

यंगवार्ता न्यूज़ -  शिमला      24-11-2023

हिमाचल प्रदेश में 26 नवंबर से मौसम का मिजाज बदलने वाला है। पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से 26 से 28 नवंबर तक मौसम खराब रहने का पूर्वानुमान लगाया गया है जिसके चलते प्रदेश के मैदानी व मध्यम ऊंचाई वाले हिस्सों में बारिश और ऊँचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी की आशंका मौसम विभाग ने जताई है। 

प्रदेश में पिछले कई दिनों से मौसम साफ बना हुआ है जिससे तापमान सामान्य से अधिक चल रहे हैं। तापमान में बढ़ोतरी होने से कई सालों के रिकॉर्ड भी टूट रहे है। केलांग में नवबंर महीने के तीसरे सप्ताह में जहा अधिकतम तापमान तीन से चार डिग्री तक रिकॉर्ड किया जाता था। 

वही इन दिनों केलांग में  अधिक तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है और केलांग में तापमान 13 डिग्री पहुच गया है। इसके अलावा शिमला, धर्मशाला में भी अधिकतम तापमान में काफी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। धर्मशाला में 21 नवंबर को तापमान 24 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था जबकि 2005 में 21 नवंबर को अधिकतम तापमान 23.4 रिकॉर्ड किया गया था शिमला में भी तापमान 21 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। 

मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के निदेशक सुरेंद्र पाल ने कहा कि प्रदेश में 26 नवंबर से प्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है जिसके प्रदेश के मैदानी इलाकों में बारिश जबकि ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी होने की उम्मीद है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow