शिक्षा मंत्री ने कोटखाई क्षेत्र में 116 करोड़ की परियोजनाओं के किए शिलान्यास, लोकार्पण एवं भूमि पूजन

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 116 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास, लोकार्पण एवं भूमि पूजन किए

Nov 24, 2023 - 20:13
Nov 24, 2023 - 20:57
 0  5
शिक्षा मंत्री ने कोटखाई क्षेत्र में 116 करोड़ की परियोजनाओं के किए शिलान्यास, लोकार्पण एवं भूमि पूजन

राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान प्रगतिनगर में किए 72 करोड़ के शिलान्यास एवं लोकार्पण

यंगवार्ता न्यूज़ - शिमला    24-11-2023

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने जुब्बल-नावर-कोटखाई विधानसभा क्षेत्र में लगभग 116 करोड़ रुपए की लागत से विभिन्न परियोजनाओं के शिलान्यास, लोकार्पण एवं भूमि पूजन किए। शिक्षा मंत्री ने अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान प्रगतिनगर (गुम्मा) में लगभग 72 करोड़ रुपए के शिलान्यास एवं लोकार्पण किए।

शिक्षा मंत्री ने 28 करोड़ रुपए की लागत से अभियांत्रिकी भवन एवं सभागार का लोकार्पण किया। भवन में 6 ब्लॉक और वर्टिकल एक्सटेंशन शामिल हैं और सभागार में लगभग 600 छात्रों के बैठने की व्यवस्था है। इसके अतिरिक्त उन्होंने 44 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाले बहुतकनीकी भवन का भी शिलान्यास किया।

संस्थान में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धीमी गति से चल रहे विकासात्मक कार्यों को गति प्रदान की जा रही है, इसी के बदौलत आज इस भवन का लोकार्पण किया गया है। प्रदेश सरकार लोगों को गुणवत्ता युक्त शिक्षा प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। वहीं तकनीकी शिक्षा को रोजगार के साथ जोड़ा जा रहा है ताकि छात्रों को उसका लाभ मिल सके।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि संस्थान के आईटीआई भवन का निर्माण कार्य बड़े धीमी गति से चल रहा है, जिसमें लगभग 3 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि की अवश्यकता है। भवन निर्माण के लिए 1 करोड़ 50 लाख रुपए की राशि तुरंत जारी करने की घोषणा की। इसके अतिरिक्त अवश्यकता अनुरूप राशि को भी उपलब्ध किया जाएगा ताकि जून, 2024 तक इसका निर्माण कार्य पूर्ण हो सके।

शिक्षा मंत्री ने कहा कि जुब्बल आईटीआई में ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत 11 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध की जा चुकी है। वहीं आईटीआई टिक्कर के भवन का निर्माण कार्य लगभग 6 करोड़ से किया जा रहा है जिसको 31 दिसंबर, 2023 तक पूर्ण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के 3 आईटीआई में ट्रेड की संख्या को भी बढ़ाया गया है ताकि उनका सुदृढ़ीकरण सुनिश्चित हो सके।

निर्माण कार्य लगभग 27 करोड़ रुपए से पूर्ण किया जाएगा, जिसकी लंबाई करीब 29 किलोमीटर है। इसके अतिरिक्त शिक्षा मंत्री ने हिमरी वैली की पजोल-थर्मला सड़क के स्तरनोन्नत कार्य का भी भूमि पूजन किया। सड़क का निर्माण कार्य लगभग 17 करोड़ रुपए से पूर्ण किया जाएगा, जिसकी लंबाई करीब 16 किलोमीटर है। सड़क से क्षेत्र की 3 पंचायतों को लाभ मिलेगा।

इस दौरान मंडल अध्यक्ष मोतीलाल देरटा, निदेशक तकनीकी शिक्षा अक्षय सूद, निदेशक अटल बिहारी वाजपेई राजकीय अभियांत्रिकी एवं प्रौद्योगिकी संस्थान प्रगति नगर उमेश राठौर, प्रधानाचार्य आईटीआई प्रगतिनगर कुलदीप चन्द, मुख्य अभियंता बीएसएनएल, डीएसपी ठियोग सिद्धार्थ शर्मा, तहसीलदार कोटखाई अरूण शर्मा सहित पंचायती राज संस्थाओं के प्रतिनिधि एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow