भविष्य में सफलता के लिए ‘ज्ञान’ अर्जित करें छात्र :  संजय अवस्थी

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में भविष्य की चुनौतियों को सफलतापूर्वक पार करने के लिए वास्तविक अर्थों में ज्ञान प्राप्त करना आवश्यक

Dec 28, 2023 - 19:21
 0  7
भविष्य में सफलता के लिए ‘ज्ञान’ अर्जित करें छात्र :  संजय अवस्थी

यंगवार्ता न्यूज़ - सोलन     28-12-2023

मुख्य संसदीय सचिव (लोक निर्माण, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग) संजय अवस्थी ने कहा कि प्रतिस्पर्धा के इस युग में भविष्य की चुनौतियों को सफलतापूर्वक पार करने के लिए वास्तविक अर्थों में ज्ञान प्राप्त करना आवश्यक है। संजय अवस्थी ने इससे पूर्व महाविद्यालय परिसर में माँ सरस्वती की मूर्ति का अनावरण किया। उन्होंने डिजिटल गेट व साईबर कैफे का लोकार्पण भी किया।

मुख्य संसदीय सचिव ने कहा कि वर्तमान युग प्रतिस्पर्धा का युग है और ऐसे समय में सफलता प्राप्त करने के लिए अच्छे अंको के साथ सही जानकारी होना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि तभी छात्र उज्जवल भविष्य की कामना कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि वह पढ़ाई तक सीमित न रहें बल्कि भविष्य की चुनौतियों को अवसर में बदलने के लिए हर क्षेत्र का ज्ञान रखें। 
  
उन्होंने कहा कि आज के युवा कल के उत्तरदायी नागरिक हैं और हम सभी को यह सुनिश्चित बनाना चाहिए कि युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों व संस्कारों की जानकारी भी मिले।

नगर पंचायत अर्की के नव निर्वाचित अध्यक्ष अनुज गुप्ता, नगर पंचायत अर्की की पार्षद रुचि गुप्ता, ज़िला कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सी.डी. बंसल, युवा कांग्रेस के अध्यक्ष हेमन्त वर्मा, ग्राम पंचायत बातल की प्रधान उर्मिला शर्मा, जिला कांग्रेस समिति के महासचिव राजेंद्र रावत, उपमण्डलाधिकारी अर्की यादविंदर पाल, ग्राम पंचायत बातल के पूर्व प्रधान रतन लाल शर्मा, ग्राम पंचायत पलानिया के पूर्व प्रधान संजय वर्मा, एनसीसी और एनएसएस के छात्र व अध्यापक इस अवसर पर उपस्थित थे।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow